Tim David: टिम डेविड का 'मॉन्स्टर' सिक्स, सबसे लंबा छक्का लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज; भारत के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच टिम डेविड (Tim David) के लिए खास रहा। इस मैच में उन्होंने क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाया, जो 129 मीटर लंबा था।

iconPublished: 02 Nov 2025, 07:22 PM
iconUpdated: 02 Nov 2025, 11:34 PM

Tim David 129m Six Against India: टिम डेविड ने भारत के खिलाफ वाकई एक धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने ये पारी तब खेली जब उन्हें जीवनदान मिला था। इस पारी के दौरान डेविड ने एक ऐसा छक्का जड़ा जो इतिहास में दर्ज हो गया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अक्षर पटेल की गेंद पर लगाए गए उनके 129 मीटर लंबे छक्के की।

टिम डेविड का छक्का भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 नवंबर को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले गए तीसरे टी20 मैच में आया। इस मैच को भारत 9 गेंद रहते 5 विकेट से जीत हासिल की।

Tim David का 'मॉन्स्टर' सिक्स

6.5 ओवर में अक्षर पटेल ने गेंद डाली। टिम डेविड (Tim David) ने बिना देर किए उस गेंद को जोर से मारा और सीधा लॉन्ग ऑन की तरफ शानदार छक्का जड़ दिया। गेंद बिल्कुल सही जगह गिरी थी और टिम ने उस पर पूरा दम लगा दिया। गेंद सीधी ऊपर उठती हुई स्टेडियम की छत पर लगे निंजा स्टेडियम के बोर्ड से टकरा गई। देखने वालों को एक पल को लगा कि शायद गेंद मैदान के बाहर ही चली जाएगी। बस थोड़ी और ऊंचाई होती तो यह छक्का स्टेडियम के बाहर निकल जाता।

129 मीटर लंबा छक्का

ये शॉट ऐसा था कि खुद टिम डेविड भी इसे देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उस ओवर में अक्षर पटेल पर काफी दबाव था, क्योंकि डेविड ने हवा की दिशा और छोटी बाउंड्री का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने गेंद को इतना दूर मारा कि उसकी लंबाई 129 मीटर मापी गई। इसी के साथ टिम डेविड दुनिया में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए।

क्रिकेट इतिहास के 10 सबसे लंबे छक्के

  • शाहिद अफरीदी - 153 मीटर बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2013
  • ब्रेट ली - 130 मीटर बनाम इंग्लैंड, 2005
  • टिम डेविड - 129 मीटर बनाम भारत, 2025
  • मार्टिन गुप्टिल - 127 मीटर बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2012
  • लियाम लिविंगस्टोन - 122 मीटर बनाम पाकिस्तान, 2021
  • कोरी एंडरसन - 122 मीटर बनाम भारत, 2014
  • मार्क वॉ - 120 मीटर बनाम न्यूजीलैंड, 1997
  • युवराज सिंह - 119 मीटर बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2007
  • एमएस धोनी - 118 मीटर बनाम न्यूजीलैंड, 2009
  • शाहिद अफरीदी - 118 मीटर बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2005

Read More Here:

45 वर्षीय रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा, इमोशनल पोस्ट के साथ खत्म किया 22 साल का सफर

Shreyas Iyer का दर्द नहीं सह पाई सूर्यकुमार यादव की मां, लाल साड़ी पहन छठ पूजा में श्रेयस अय्यर के लिए मांगी दुआ

विमेंस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का मंच तैयार, इन चार टीमों में होगा घमासान; जानें डेट-टाइन-वेन्यू के साथ फुल डिटेल

तिरंगे का अपमान, किंग कोहली को नहीं है बर्दाश्त; सिडनी ग्राउंड में फैन से हुई चूक; विराट ने किया ऐसा गेस्चर जो हो रहा VIRAL