ड्रेसिंग रूम में हुआ हंगामा! तिलक वर्मा अर्शदीप सिंह पर क्यों भड़के, VIDEO वायरल

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मज़ाक के दौरान तिलक वर्मा अर्शदीप सिंह पर नाराज होते नजर आए।

iconPublished: 05 Feb 2026, 03:52 PM
iconUpdated: 05 Feb 2026, 03:57 PM

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माहौल अचानक गरमाता नजर आता है। आमतौर पर शांत दिखने वाले मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ तिलक वर्मा इस बार कुछ अलग ही अंदाज़ में दिखाई दिए, जब वह तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह पर भड़कते नजर आए।

यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब टीम इंडिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटी हुई है। अभ्यास मैचों के बीच ड्रेसिंग रूम का यह दृश्य फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

ड्रेसिंग रूम में क्यों भड़के Tilak Varma

दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अभ्यास मुकाबले के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में अर्शदीप सिंह मस्ती-मजाक के अंदाज़ में एक वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तिलक वर्मा को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी, जो तिलक को पसंद नहीं आई।

लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे तिलक उस वक्त अलग मूड में नजर आए और उन्होंने अर्शदीप को सख्त लहजे में हड़क दिया। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। हालांकि मौके पर मौजूद ईशान किशन ने बीच-बचाव कर मामला संभाल लिया और बात मज़ाक से आगे नहीं बढ़ी।

Tilak Varma ने खेली तूफानी पारी

इस अभ्यास मैच में तिलक वर्मा ने बल्ले से शानदार जवाब दिया। ईशान किशन ने ओपनिंग करते हुए 20 गेंदों में 53 रन बनाए और रिटायर्ड आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने वापसी करते हुए 19 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 45 रन की तेज़तर्रार पारी खेली।

Tilak Varma को क्या इंजरी हुई थी?

तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पेट से जुड़ी गंभीर समस्या हुई थी। हैदराबाद के लिए एक मैच खेलने के बाद अगले दिन उनके पेट में तेज़ दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और सर्जरी करानी पड़ी।

Tilak Varma reached his fifty in 30 balls, India vs South Africa, 5th T20I, Ahmedabad, December 19, 2025

Tilak Varma का करियर

हैदराबाद से आने वाले तिलक वर्मा (Tilak Varma) अब तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पांच वनडे मैचों में 68 रन बनाए हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 40 मैचों में 1183 रन उनके नाम दर्ज हैं।

READ MORE HERE:

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयार टीम इंडिया, वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया

U19 World Cup: सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को मात देकर भारत ने फाइनल में बनाई जगह, एरोन जॉर्ज रहे जीत के हीरो

IND vs SA: वार्म अप मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने चुनी बल्लेबाजी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम में हुआ बदलाव