IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले जहां सारी टीम होटल में आराम कर रही थी वहीं वहीं सिर्फ ये दो भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहाते नजर आए। कौन है ये खिलाड़ी आइए जानते हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ 'करो या मरो' वाला मैच, होटल में आराम कर रही टीम इंडिया, सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों ने की प्रैक्टिस, जानें पूरा मामला
Table of Contents
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रहा है। क्योंकि अब अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है जो उसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ हर हाल में बड़ी जीत हासिल करनी होगी।
कुछ इसी इरादे से टीम इंडिया के दो खिलाड़ी मुकाबले से एक शाम पहले प्रैक्टिस के लिए हेड कोच गौतम गंभीर और बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल के साथ नजर आए। जहां सारी टीम होटल में आराम कर रही थी वहीं सिर्फ ये दो खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहाते नजर आए। कौन है ये खिलाड़ी आइए जानते हैं।
IND vs ZIM: किन खिलाड़ियों ने की प्रैक्टिस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल के साथ टीम इंडिया के सिर्फ दो खिलाड़ी तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती प्रैक्टिस सेशन के लिए पहुंचते हैं। मैच से एक दिन पहले ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में सिर्फ यहीं दोनों खिलाड़ी नेट्स में नजर आए।

वरुण चक्रवर्ती इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। लगभग हर मैच में चक्रवर्ती ने विकेट चटकाए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 5 मैचों में कुल 10 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा इस विश्व कप में बुरी तरह से अपनी फॉर्म से जूझते नजर आ रहे हैं।

टी20 विश्व कप में तिलक वर्मा का संघर्ष जारी
T20 वर्ल्ड कप 2026 में, तिलक वर्मा अपना बेस्ट फॉर्म पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं, उन्होंने 5 मैचों में 118.88 के मामूली स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी हाफ-सेंचुरी नहीं बनाई है।

IND vs ZIM: भारतीय फैंस करेंगे जीत की दुआ
ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मुकाबले से पहले तिलक वर्मा का अपनी पुरानी फॉर्म में वापस लौटना बहुत जरूरी है वरना टीम इंडिया के हाथ से ये विश्व कप फिसल सकता है। 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय फैंस बस यही दुआ करेंगे कि टीम इंडिया सिकंदर रजा की टीम को बड़े अंतर से हराए तभी भारत की राह सेमीफाइनल के लिए कुछ आसान हो सकती है।