Tilak Varma, T20 World Cup 2026: बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज तिलक वर्मा नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 158.33 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 24 गेंदों पर 38 रन बनाए। अपनी इस पारी में तिलक वर्मा ने 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए।
T20 World Cup 2026 से पहले खत्म हुई गंभीर-सूर्या की बड़ी टेंशन, धाकड़ खिलाड़ी के कमबैक ने दुश्मनों के छुड़ाए छक्के
Table of Contents
T20 World Cup 2026, Tilak Varma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया मैनेजमेंट की बड़ी टेंशन भी दूर हो गई है। स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर लौट चुके हैं। सोमवार, 2 फरवरी को इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए तिलक ने USA के खिलाफ चल रहे वॉर्म-अप मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी की।
बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 158.33 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 24 गेंदों पर 38 रन बनाए। अपनी इस पारी में तिलक वर्मा ने 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए। 38 के स्कोर पर वो USA के तेज गेंदबाज शुभम रंजने की गेंद पर पुल शॉट खेलने के चक्कर में विकेट कीपर को कैच दे बैठे।
Tilak Varma का कमबैक
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले USA की टीम इंडिया-ए खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेल रही है। नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारतीय फैंस की नजर तिलक वर्मा पर टिकी थी। उन्होंने इस साल भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका चयन किया गया है।
Tilak Varma scored 38 off 24 in the warm-up match against USA for India A #tilakvarma #T20WorldCup2026 #T20WC2026 pic.twitter.com/DgLVJD1hns
— Cricbuzz (@cricbuzz) February 2, 2026
ग्रोइन इंजरी के चलते तिलक हुए बाहर
चोट के कारण बाहर होने से पहले तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में थे। पिछले साल पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जिताने में उनका अहम किरदार रहा था। वो T20I क्रिकेट में टीम इंडिया के अहम कड़ी साबित हुए हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले वो ग्रोइन इंजरी के चलते टीम से बाहर हो गए थे।
TILAK VARMA IS BACK!🔥
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) February 2, 2026
Making his comeback against the USA in practice match, Tilak Varma played a quickfire knock of 38 runs off just 24 balls, which included two big sixes and three classic fours.🙌
The only clutch player of India team in T20 wc is back🌟 pic.twitter.com/c4BD8iBG0I
Tilak Varma ने खेली दमदार पारी
रविवार को उन्हें बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की तरफ से अमेरिका के खिलाफ खेलने की अनुमति मिली थी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने दम दिखाते हुए 24 गेंदों पर 38 रन बनाए और फिटनेस टेस्ट भी पास किया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपने सफर की शुरुआत 7 फरवरी को USA के खिलाफ मैच से करेगी।

Tilak Varma की जगह हुई पक्की!
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में तिलक वर्मा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में लगातार 5 पारियों में फेल होने के बाद संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। अगर तिलक खेलते हैं तो अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी T20I में ईशान ने शानदार शतक जड़ा था।
Read More: अजब संयोग है... टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया बनेगा विश्व विजेता! जानें पूरा मामला
T20 World Cup विवाद में शाहिद अफरीदी की एंट्री, ICC के खिलाफ उगला जहर; पाकिस्तान का किया सपोर्ट