T20 WC 2026 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल हुआ जारी, जाने भारत और पाकिस्तान की किस टीम से होंगी भिडंत

T20 WC 2026 से पहले वॉर्म-अप मैचों का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के अभ्यास मुकाबलों समेत सभी फिक्स्चर और लाइव देखने की जानकारी सामने आई है।

iconPublished: 02 Feb 2026, 02:51 PM
iconUpdated: 02 Feb 2026, 03:03 PM

T20 WC 2026 Warmup Fixtures: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि उससे पहले 2 से 6 फरवरी के बीच कुल 16 वॉर्म-अप मुकाबले खेले जाएंगे। इन अभ्यास मैचों की मेजबानी भारत और श्रीलंका के अलग-अलग शहरों में की जाएगी।

वॉर्म-अप मुकाबलों के जरिए सभी टीमें टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी। भारत में बेंगलुरु, नवी मुंबई और चेन्नई, जबकि श्रीलंका में कोलंबो को इन मुकाबलों का वेन्यू बनाया गया है।

T20 WC 2026: भारत और पाकिस्तान की किससे होगी भिड़ंत

टीम इंडिया सिर्फ एक वॉर्म-अप मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मैदान पर उतरेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम भी 4 फरवरी को ही आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो के SSC क्रिकेट ग्राउंड में अपना अभ्यास मुकाबला खेलेगी।

IND vs PAK: पाकिस्तान पीछे हटा, लेकिन टीम इंडिया निभाएगी पूरी जिम्मेदारी, करेगी ये सारे बड़े काम - India TV Hindi

वॉर्म-अप मैचों का पूरा शेड्यूल

T20 WC 2026: 2 फरवरी की शेड्यूल

अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड – BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (3:00 PM IST)
USA बनाम इंडिया ‘A’ – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (5:00 PM IST)
कनाडा बनाम इटली – एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (7:00 PM IST)

T20 WC 2026: 3 फरवरी का शेड्यूल

ओमान बनाम श्रीलंका ‘A’ – कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड (1:00 PM IST)
नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (3:00 PM IST)
नेपाल बनाम UAE – एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (5:00 PM IST)

Nepal Beat UAE By 7 Wickets In ACC Men's Premier Cup; Joins India, Pakistan In Asia Cup 2023

T20 WC 2026: 4 फरवरी का शेड्यूल

स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया – BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2, बेंगलुरु (1:00 PM IST)
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज – BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (3:00 PM IST)
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड – SSC क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो (5:00 PM IST)
भारत बनाम साउथ अफ्रीका – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (7:00 PM IST)

T20 WC 2026: 5 फरवरी का शेड्यूल

जिम्बाब्वे बनाम ओमान – कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड (11:00 AM IST)
नेपाल बनाम कनाडा – एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (1:00 PM IST)
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (5:00 PM IST)
न्यूजीलैंड बनाम USA – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (7:00 PM IST)

Australia vs Netherlands Highlights: AUS Thrash NED by 309 Runs, Highest Margin of Victory in World Cups - News18

T20 WC 2026: 6 फरवरी का शेड्यूल

इटली बनाम UAE – एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (3:00 PM IST)
इंडिया ‘A’ बनाम नामीबिया – BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (5:00 PM IST)

भारत में कैसे देख पाएंगे वॉर्म-अप मैच

भारत में भारत बनाम साउथ अफ्रीका वॉर्म-अप मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य वॉर्म-अप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी, जिससे फैंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरा क्रिकेट एक्शन देख सकेंगे।

Read More: IND vs PAK: अंडर-19 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से रौंदते हुए टूर्नामेंट से किया बाहर, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

IND vs PAK: पाक ने की एक और नीच हरकत, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान

न कोई बाउंड्री न कोई सिक्स... T20 World Cup से पहले बुरी तरह फेल हुए बाबर आजम, एडम जैम्पा ने 5वीं बार किया शिकार