T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, रोहित शर्मा ने दिखाई झलक; देखें PHOTO

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी को पेश कर दिया है। इस दौरान टूर्नामेंट के ऑफिशियल एंबेसडर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी मौजूद थे।

iconPublished: 03 Dec 2025, 07:32 PM
iconUpdated: 03 Dec 2025, 11:34 PM

Team India's New Jersey for T20 World Cup 2026: पिछले कुछ दिनों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। अब, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इस दौरान टूर्नामेंट के ऑफिशियल एंबेसडर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी मौजूद थे। जर्सी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे की पहली पारी के बाद नई भारतीय टीम की जर्सी की झलक दिखाई गई, जो 3 नवंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था।

Rohit Sharma ने की जर्सी लॉन्च

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की मौजूदगी में नई किट का अनावरण हुआ। मंच पर देवजीत सैकिया के साथ कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर रोहित शर्मा ने कहा, "मेरी शुभकामनाएं हमेशा टीम के साथ हैं।" बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारत ने हाल ही में 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

Team India's new jersey for T20 World Cup 2026 unveiled by Rohit Sharma during IND vs SA 2nd ODI match

टी20 वर्ल्ड कप 2026 वेन्यू

  • भारत के वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) ईडन गार्डन्स (कोलकाता), एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई)
  • श्रीलंका के वेन्यू: आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो), पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम (कैंडी), सिन्हालीज स्पोर्ट्स क्लब (कोलंबो)

भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज 7 से 20 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद सुपर-8 के मुकाबले 22 फरवरी से 1 मार्च तक होंगे। सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 8 मार्च को होगा।

मैच तारीख मैदान चरण
भारत बनाम यूएसए 8 फरवरी वानखेड़े, मुंबई ग्रुप
भारत बनाम नामीबिया 12 फरवरी अरुण जेटली, दिल्ली ग्रुप
भारत बनाम पाकिस्तान 15 फरवरी आर. प्रेमदासा, कोलंबो ग्रुप
भारत बनाम नीदरलैंड 18 फरवरी नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद ग्रुप

Read More Here:

WPL 2026: यूपी वारियर्स ने की बड़ी खरीदारी, नीता अंबानी ने चली शातिर चाल! देखें सभी पांच फ्रेंचाइजियों की फुल स्क्वॉड

शिखा पांडे के लिए UPW और RCB के बीच जोरदार टक्कर, किस टीम ने मारी बाजी? 2.4 करोड़ में किया साइन

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?