कोलकाता की हार से मुश्किल में टीम इंडिया! WTC 2027 फाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए चमत्कार, क्या है क्वॉलिफिकेशन का फॉर्मूला?

WTC 2027: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने का भारतीय टीम का सफर कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद बेहद कठिन हो गया है।

iconPublished: 17 Nov 2025, 02:41 PM
iconUpdated: 17 Nov 2025, 02:44 PM

Team India WTC 2027 Final Qualification Scenario: कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से मिली 30 रन की हार ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 (WTC 2027) में टीम इंडिया की स्थिति काफी मुश्किल कर दी है। इस हार के बाद भारत पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 से बाहर हो गया है और फाइनल में पहुंचने का रास्ता अब पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है।

भारतीय टीम ने अब तक आठ टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उसे 96 में से केवल 52 अंक मिले हैं। इसका मतलब है कि आगे के बचे मुकाबलों में एक भी गलती भारी पड़ सकती है। कप्तान शुभमन गिल के सामने ये बड़ी चुनौती है कि वो टीम को लगातार जीत की राह पर रखें, खासकर घरेलू मैचों में जहां जीत की उम्मीद ज्यादा रहती है।

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में भारत की मौजूदा स्थिति

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल के मुताबिक भारत अभी चौथे पोजीशन पर है।

  • ऑस्ट्रेलिया – 36 अंक (100%)
  • दक्षिण अफ्रीका – 24 अंक (66.67%)
  • श्रीलंका – 16 अंक (66.67%)
  • भारत – 52 अंक (54.17%)

इतिहास बताता है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए टीमों को कम से कम 58% से 73% की जरूरत होती है। इसी कारण भारत को अब लगभग परफेक्ट प्रदर्शन करना होगा।

आगे का कड़ा शेड्यूल

आने वाले दो साल में भारत को कुल 10 टेस्ट खेलने हैं। सभी मैच मिलाकर 120 अंक दांव पर होंगे:

  • दक्षिण अफ्रीका (घर में): 1 टेस्ट – गुवाहाटी
  • श्रीलंका (बाहर): 2 टेस्ट
  • न्यूजीलैंड (बाहर): 2 टेस्ट
  • ऑस्ट्रेलिया (घर में): 5 टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू सीरीज फाइनल रेस में सबसे अहम होगी। वहीं श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बाहर के दौरे भी आसान नहीं होंगे, जहां हालात और पिचें चुनौती बढ़ा सकती हैं।

भारत का WTC 2027 फाइनल क्वालिफिकेशन सिनेरियो

  • न्यूनतम लक्ष्य: 7 जीत
    अगर भारत 10 में से 7 टेस्ट जीतता है, एक ड्रॉ खेलता है और दो हारता है, तो उसका PCT करीब 64.81% हो जाएगा। यह फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए पर्याप्त हो सकता है।
  • सुरक्षित लक्ष्य: 8 जीत
    अगर टीम आठ मैच जीत लेती है, तो उसका PCT 68.52% तक पहुंच जाएगा, जो फाइनल की टिकट के लगभग बराबर मानी जाएगी।

हर मैच अब नॉकआउट जैसा

टीम इंडिया के लिए अब हर मुकाबले की कीमत बहुत बड़ी है।

  • एक हार = 12 अंकों का नुकसान
  • एक ड्रॉ = सिर्फ 4 अंक

Read More Here:

IND vs PAK मैच में हुआ हैंडशेक, देखें VIDEO; क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलाए हाथ

IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद मचा हड़कंप! फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, नाम देखकर पकड़ लेंगे सिर

IPL 2026 के लिए टीमों ने खिलाड़ियों को किया रिटेन, यहां देखें सभी फ्रेंचाइजियों की फुल रिटेंशन लिस्ट