India Semi Final Scenario: भारत के लिए हर एक मैच अब नॉकआउट मैच बन गया है। भारत को आगामी मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से खेलना है। अगर टीम इंडिया ये 2 मुकाबता जीत जाती है तब भी उसे सेमीफाइल की रेस से बाहर होना पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्या है पूरा समीकरण।
India Semi Final Scenario: जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज को हराकर भी सेमीफाइनल से बाहर हो सकता है भारत, समझें पूरा समीकरण
Table of Contents
India Semi Final Scenario: साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के मुकाबले में 76 रन से हरा दिया। भले ही इस विश्व कप में यह भारत की पहली ही हार थी। लेकिन इससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
भारत के लिए हर एक मैच अब नॉकआउट मैच बन गया है। भारत को आगामी मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से खेलना है। अगर टीम इंडिया ये 2 मुकाबता जीत जाती है तब भी उसे सेमीफाइल (India Semi Final Scenario) की रेस से बाहर होना पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्या है पूरा समीकरण।
सुपर-8 में टीम इंडिया को क्या करना होगा?
दरअसल, सुपर 8 के ग्रुप 1 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे है। साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर अपनी राह मजबूत कर ली है। भारत को सुपर 8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। ऐसे में अगर भारतीय टीम दोनों मुकाबला जीत भी जाती है तो उसे सेमीफाइनल का टिकट आसानी के साथ नहीं मिलेगा।

India Semi Final Scenario: नेट रनरेट पर फंसेगा मामला
क्योंकि अगर वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को हरा दिया तो ऐसी परिस्थिति में भारत-साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के पास 4-4 अंक हो जाएंगे, लेकिन मामला फिर नेट रन रेट का फंसेगा, क्योंकि भारत साउथ अफ्रीका से पहले ही 76 रनों से हार गया है और उसका रन रेट पहले से ही खराब है।
India Semi Final Scenario: पॉइंट टेबल पर भारत बेहाल
ऐसे में भारत को 2 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थिति होने पर जिस टीम का नेट रन रेट अच्छा होगा वही टीम सेमीफाइनल में एंट्री मारेगी। फिलहाल टीम इंडिया अंक तालिका में 0 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है और टीम का नेट रनरेट -3.800 है।
A win against Zimbabwe and West Indies won't also confirm India's Semi Final qualification.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 22, 2026
- It's all about the NRR game now! pic.twitter.com/yDTVFe162M
सेमीफाइनल के लिए करना होगा ये काम
अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो (India Semi Final Scenario) उसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को बड़े मार्जिन से हराना होगा। तभी टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है। हालांकि, अब एक हार टीम इंडिया को सेमीफाइनल से बाहर कर देगी। सुपर 8 में भारत को अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को खेलना है। वहीं, 1 मार्च को भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। दोनों ही मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसे हैं।