548 रन की बढ़त... भारतीय गेंदबाजों के लिए गुवाहाटी टेस्ट किसी बुरे सपने से कम नहीं, 21 साल बाद देखा ऐसा नजारा

IND vs SA: गुवाहाटी में चल रहे दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया है। पहली पारी में 489 रन बनाने के बाद, अफ्रीकी बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों को बुरी तरह थका दिया।

iconPublished: 25 Nov 2025, 05:14 PM
iconUpdated: 25 Nov 2025, 05:17 PM

India 500-plus Target in a Home Test: गुवाहाटी में जारी दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने भारतीय गेंदबाजों की पूरी परीक्षा ले ली। पहली पारी में 489 रन बनाकर अफ्रीकी टीम ने मजबूत स्थिति हासिल कर ली थी, लेकिन दूसरी पारी में उनके बल्लेबाज यहीं नहीं रुके।

दूसरी पारी में भी लगातार रन बनाते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ कुल 548 रनों की विशाल बढ़त बनाई और जीत के लिए 549 रनों जैसा लगभग असंभव लक्ष्य दिया।

21 साल बाद दोहराया गया नजारा

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ इतनी बड़ी बढ़त बहुत कम देखने को मिलती है। ये सिर्फ पांचवीं बार है जब किसी टीम ने भारत के खिलाफ 500 से अधिक रनों की लीड हासिल की है। पिछली बार यह उपलब्धि 2006 के कराची टेस्ट में पाकिस्तान ने दर्ज की थी।

Team India repeated the target of 500 plus at home Test after 21 years during IND vs SA

भारत में यह नजारा और भी दुर्लभ है। घरेलू परिस्थितियों में यह सिर्फ दूसरी बार है जब किसी टीम ने दूसरी पारी में भारत के खिलाफ 500 या उससे अधिक की बढ़त ली हो। इससे पहले 2004 के नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 542 रनों की लीड बनाई थी। अब ठीक 21 साल बाद दक्षिण अफ्रीका ने वैसा ही दबदबा दिखाया है।

एशिया में भी नहीं हुआ ऐसा कारनामा

एशियाई सरजमीं पर अभी तक कोई टीम 400 से अधिक का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है। एशिया में सबसे बड़ा सफल चेज 395 रन है, जिसे वेस्टइंडीज ने 2021 में चटगांव टेस्ट में हासिल किया था। ऐसे में टीम इंडिया को यह मैच जीतना है तो उसे न केवल अपने रिकॉर्ड, बल्कि विश्व और एशियाई रिकॉर्ड तीनों को बदलना होगा।

IND vs SA चौथा दिन हाइलाइट्स

चौथे दिन भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट में मुकाबला टक्कर का रहा। सुबह के सत्र में भारत ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के 3 विकेट झटके। दूसरे सत्र में अफ्रीकी बल्लेबाजों ने 113 रन जोड़कर स्थिति संभाली। अंतिम सत्र में फिर गेंदबाज़ हावी रहे और तीन विकेट गिरे दो भारत के, एक दक्षिण अफ्रीका का। अफ्रीका ने दूसरी पारी 260/5 पर घोषित की और भारत को 549 का लक्ष्य मिला। दिन के अंत में भारत 27/2 पर संघर्ष करता दिखा।

Read More Here:

Indian Squad Released: SA के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड जारी, केएल राहुल बनें कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी

IND vs PAK मैच में हुआ हैंडशेक, देखें VIDEO; क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलाए हाथ

IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद मचा हड़कंप! फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, नाम देखकर पकड़ लेंगे सिर