Team India: सुपर-8 में प्रचंड जीत के बाद सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत? कब और कहां होगी इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

Team India: अब इस टूर्नामेंट का पूरा सेमीफाइनल शेड्यूल तैयार हो चुका है। यहां हम आपको बताने वाले हैं किस-किस दिन सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे और भारत सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ेगी?

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 02 Mar 2026, 02:32 PM
iconUpdated: 02 Mar 2026, 03:42 PM

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के हाईवोल्टेज सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 97 रनों की पारी खेली और भारतीय टीम को जीत दिलाकर सेमीफाइनल तक पहुंचा दिया।

अब इस टूर्नामेंट का पूरा सेमीफाइनल शेड्यूल तैयार हो चुका है। यहां हम आपको बताने वाले हैं किस-किस दिन सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे और भारत सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ेगी?

सेमीफाइनल में कौन सी 4 टीमें पहुंची?

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल्स के लिए जिन चार टीमों ने क्वालीफाई किया है। उनमें ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया हैं। वहीं, ग्रुप 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने टॉप 4 में एंट्री मारी है। हालांकि, सेमीफाइनल्स मुकाबलों में दोनों ग्रुप की टीमें आमने-सामने होती हैं।

T20 World Cup 2026 Semifinalist, Team India, South Africa, England and New Zealand
T20 World Cup 2026 Semifinalist, Team India, South Africa, England and New Zealand

Team India का किससे होगा मुकाबला?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड होगा, जो कोलकाता के ईडन गार्डेंस में बुधवार 4 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड वर्सेस इंडिया होगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उसके अगले दिन आयोजित होगा।

फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

दोनों ही मैचों के लिए रिजर्व डे है, अगर बारिश ने मैच में खलल डाला तो पूरा मैच अगले दिन शिफ्ट किया जा सकता है। दोनों मैचों की टाइमिंग भी सेम है। दोनों मैच भारतीय समय के अनुसार शाम को सात बजे से खेले जाएंगे। रविवार 8 मार्च को दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Read More: 'कई बार खुद पर शक हुआ...' महाजीत के बाद भावुक हुए संजू सैमसन, बताया कैसे बुरे वक्त में अपने खेल पर किया काम?

Team India: BCCI ने किया वनडे और टेस्ट सीरीज का ऐलान, इस दिन से एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

Sanju Samson: कप्तान सूर्या ने जिसे टीम इंडिया से निकाला बाहर, उसी ने मौके पर भारत को संभाला; बल्ले से दिया मुंहतोड़ जवाब