IND vs SA: रायपुर वनडे में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के 6 फुट 8 इंच लंबे ऑलराउंडर से सावधान रहना होगा जो कभी भी अपने बल्ले या गेंद से गेम को बदलने का दम रखता है। कौन है ये खिलाड़ी आइए जानते हैं?
IND vs SA दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 6 फुट 8 इंच के इस ऑलराउंडर से रहना होगा सावधान, गेंद और बल्ले से मचा रहा तबाही
Table of Contents
IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाना है। सीरीज के पहले मैच को टीम इंडिया ने 17 रनों से अपने नाम किया था लेकिन भारतीय टीम को ही पता है उन्होंने इस मुकाबले में जीत कैसे हासिल की।
रांची वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने सही समय पर विकेट निकाल कर टीम के खाते में जीत दर्ज की वरना 349 रन बनाने के बाद भी भारत के नसीब में हार ही आती। रायपुर वनडे में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के 6 फुट 8 इंच लंबे ऑलराउंडर से सावधान रहना होगा जो कभी भी अपने बल्ले या गेंद से गेम को बदलने का दम रखता है। कौन है ये खिलाड़ी आइए जानते हैं?
IND vs SA 2nd ODI: कौन है ये खिलाड़ी?
ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑलराउंडर मार्को जानसेन है। मार्को जानसेन अपनी 6 फीट 8 इंच की ऊंचाई, तेज बाउंस और आक्रामक गेंदबाजी के साथ अब दक्षिण अफ्रीका के सबसे कीमती ऑलराउंडर बन चुके हैं। कभी सिर्फ नए बॉल के विकल्प समझे जाने वाले जानसेन अब ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंद से मैच का रुख बदल सकते हैं और नीचे से आकर बल्ले से भी टीम को जीत के करीब ले जा सकते हैं।

Marco Jansen ने रांची में बल्ले से किया शानदार प्रदर्शन
रविवार रात यानी 30 नवंबर को रांची वनडे में जानसेन ने 39 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। दक्षिण अफ्रीका 130/5 पर फंसी थी, तब जानसेन ने मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ मिलकर 97 रनों की साझेदारी बनाई और टीम को जीत की दिशा में वापस लाया। भले ही टीम 332 रनों पर आउट होकर 17 रनों से हार गई, जानसेन की इस पारी ने साबित किया कि वह सीमित-ओवर्स में भी असली 'गेम-चेंजर' है।
Deep into the middle phases we go.#TheProteas Men are showing real fight as they move to 206/5 after 30 overs. 🤩
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) November 30, 2025
With 144 runs still required for victory. 💪 pic.twitter.com/wHWPMeESP3
गेंद के साथ बल्ले से मजबूत हुए मार्को जानसेन
25 साल के जानसेन की सबसे बड़ी ताकत उनकी गेंदबाजी है। लंबी गेंद से अच्छा बाउंस, दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक एंगल और धीमी पिच पर भी गेंद को मूव कराने की क्षमता उन्हें कई बार मैच बदलने वाला गेंदबाज बना चुकी है। लेकिन जानसेन की कीमत सिर्फ गेंद से नहीं, बल्कि बल्ले से हुई जबरदस्त तरक्की से कई गुना बढ़ी है।
गुवाहाटी टेस्ट में जानसेन ने दिखाया बेहतरीन बल्लेबाजी का नतीजा
उनकी बल्लेबाजी का सबसे दमदार सबूत नवंबर 2025 में भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में दिखा। दक्षिण अफ्रीका 334/7 पर फंसा हुआ था। तभी नंबर-9 पर उतरे जानसेन ने थके भारतीय आक्रमण पर ऐसा हमला बोला कि स्टेडियम की हवा बदल गई- 91 गेंदों पर 93 रन, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
Read More: क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? रांची में रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ खुद बोल दी दिल की बात