इंग्लैंड को हराकर छठी बार U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
U19 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया ने मनाया जश्न, भोजपुरी गाने पर वैभव सूर्यवंशी का दिखा धमाल
Table of Contents
U19 World Cup, Team India celebrations: अंडर-19 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने के बाद भारतीय खेमे में जश्न का माहौल देखने लायक था। इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से मात देकर टीम इंडिया ने छठी बार खिताब अपने नाम किया और इस जीत को खिलाड़ियों ने पूरे दिल से सेलिब्रेट किया। मैदान पर दबदबा दिखाने के बाद ड्रेसिंग रूम में भी भारतीय खिलाड़ियों का जोश चरम पर नजर आया।
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी डांस और मस्ती में डूबे दिखे, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं धाकड़ ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने। जिम्बाब्वे में खिताबी जीत के बाद भोजपुरी गाने पर उनका धमाकेदार डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैन्स ने इसे हाथों-हाथ लिया।
U19 World Cup: भोजपुरी गाने पर वैभव सूर्यवंशी का धमाल
ड्रेसिंग रूम में जश्न के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने माहौल पूरी तरह अपने नाम कर लिया। पवन सिंह के मशहूर भोजपुरी गाने ‘सॉरी-सॉरी कहा तारू’ पर उनका डांस देखते ही बनता था। वैभव के साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी थिरकते नजर आए, जिससे साफ था कि वर्ल्ड कप जीतने की खुशी हर चेहरे पर झलक रही है।
U19 World Cup: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस वीडियो
वैभव सूर्यवंशी का यह डांस वीडियो उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में वैभव मजाकिया अंदाज में कहते नजर आते हैं कि पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा, अब भोजपुरी बजेगा। इसके बाद उनका एनर्जी से भरपूर डांस फैन्स को खूब पसंद आया और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
View this post on Instagram
U19 World Cup: फाइनल में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी
जश्न की असली वजह भी वैभव सूर्यवंशी ही बने। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन और अभिज्ञान कुंडू ने 40 रनों का योगदान दिया। भारत ने 411 रन बनाए और इंग्लैंड की टीम 311 पर सिमट गई।

U19 World Cup: पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। लीग स्टेज से लेकर फाइनल तक टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं गंवाया और पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 के बाद 2026 में छठी बार ट्रॉफी जीतकर भारत ने साबित कर दिया कि अंडर-19 क्रिकेट में उसका वर्चस्व आज भी कायम है।
Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौक! डेढ़ साल बाद करेगा टीम इंडिया में वापसी