काश कोहली होते... साउथ अफ्रीका से हार के बाद फैंस को आई Virat Kohli की याद, इस रिकॉर्ड ने तो कर दिया हैरान

Virat Kohli, IND vs SA: इस हार के बाद से फैंस को जिस चीज की सबसे ज्यादा कमी खली वो है विराट कोहली की। भारतीय टीम की हार के बाद एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान और शॉक्ड कर दिया है। क्या है ये रिकॉर्ड आइए जानते हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 23 Feb 2026, 02:56 PM
iconUpdated: 23 Feb 2026, 03:06 PM

Virat Kohli, IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया को रविवार, 22 फरवरी को ऐसा बड़ा झटका लगा जिसकी भारतीय फैंस ने कल्पना तक नहीं की होगी। सुपर-8 में सूर्या एंड कंपनी को साउथ अफ्रीका ने 440 वोल्ट का झटका देते हुए 76 रनों से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करारी शिकस्त दी।

इस हार के बाद से फैंस को जिस चीज की सबसे ज्यादा कमी खली वो है विराट कोहली की। भारतीय टीम की हार के बाद एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान और शॉक्ड कर दिया है। क्या है ये रिकॉर्ड आइए जानते हैं।

Virat Kohli का सफल रनचेज

असल में टी20 वर्ल्ड कप में बड़े स्कोर का पीछा करते हुए भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। इस टूर्नामेंट के 19 साल के इतिहास में भारतीय टीम ने सिर्फ 3 बार 150 रन से ज्यादा का स्कोर सफलतापूर्वक चेज किया था और तीनों बार विराट कोहली ही जीत के स्टार रहे थे। सबसे पहले 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 173 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे भारत ने 19.1 ओवर में हासिल किया। कोहली ने नाबाद 72 रन बनाए थे।

Virat Kohli
Virat Kohli

Virat Kohli के रिकॉर्ड ने सभी को किया हैरान

फिर वर्ल्ड कप 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने 161 रन का लक्ष्य भी 19.1 ओवर में हासिल किया। इस बार भी कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए थे। तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने ठीक 20 ओवर में 160 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस मैच में कोहली ने नाबाद 82 रन की यादगार पारी खेली थी। तीनों ही मौकों पर विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Cricbuzz (@cricbuzzofficial)

टीम इंडिया हुआ धड़ाम

अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने भारत के साथ 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जो किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ना आसान नहीं था। मगर टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने सिर्फ अंधाधुंध बड़े शॉट मारने के चक्कर में पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए और उसके बाद 10वें ओवर तक तो आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी थी और टीम भारत का स्कोर सिर्फ 51 रन ही था। ऐसे मौके पर फैंस को मैदान पर टीवी के आगे विराट कोहली का काफी मिस करते दिखे।

Read More: T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को कहीं ले ना डूबे इन 2 खिलाड़ियों का फॉर्म, जिनपर था सबसे ज्यादा भरोसा, वही दे रहे धोखा!

SA से शर्मनाक शिकस्त के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किसपर फोड़ा हार का ठीकरा? बता दिया आगे का प्लान

गंभीर-सूर्या का 'मास्टस्ट्रोक'... टीम इंडिया बेहोश! धाकड़ ऑलराउंडर को प्लेइंग XI से किया बाहर; हार के बाद फूटा फैंस का गुस्सा