Team India: BCCI ने किया वनडे और टेस्ट सीरीज का ऐलान, इस दिन से एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से टीम इंडिया को अपने ही धरती पर वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसके लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 02 Mar 2026, 02:44 PM
iconUpdated: 02 Mar 2026, 02:53 PM

Team India: भारतीय टीम इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इस वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया को अपने ही धरती पर वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसके लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।

भारत और अफगानिस्तान 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाले हैं। बीसीसीआई ने 2 मार्च को शेड्यूल की लिस्ट भी जारी की है। इस शेड्यूल से रोहित-कोहली के ब्लू जर्सी में एक्शन की डेट भी सामने आ गई है।

Team India: भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज

अफगानिस्तान 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत का दौरा करेगा। पहला टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होगा। तीसरा मैच चेन्नई में 20 जून को खेला जाएगा। इस सीरीज से टीम इंडिया भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को शुरू करेगी।

Team India: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मुकाबला

दौरे की शुरुआत टेस्ट मैच से होगी, जो 6 से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इन दोनों देशों के बीच ये दूसरा टेस्ट मैच होगा, इससे पहले साल 2018 में इन दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला गया था, जो अफगानिस्तान की टीम का पहला टेस्ट मैच भी था। ये अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ा मौका होगा, क्योंकि उसे वर्ल्ड की टॉप टीम के खिलाफ खेलने का मिलेगा।

IND vs AFG सीरीज का शेड्यूल
एकमात्र टेस्ट: 6 जून से 10 जून – चंडीगढ़

  • पहला ODI: 14 जून 2026 धर्मशाला
  • दूसरा ODI: 17 जून 2026 लखनऊ
  • तीसरा ODI: 20 जून 2026 चेन्नई
Team India, Rohit-Kohli
Team India, Rohit-Kohli

कब एक्शन में दिखेंगे रोहित-कोहली?

ये सीरीज भारतीय फैंस के लिए काफी खास रहने वाली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने फिलहाल टीम (Team India) का ऐलान नहीं किया है। टीम का सेलेक्शन आईपीएल 2026 के बाद हो सकता है।

Read More: Sanju Samson: कप्तान सूर्या ने जिसे टीम इंडिया से निकाला बाहर, उसी ने मौके पर भारत को संभाला; बल्ले से दिया मुंहतोड़ जवाब

Sanju Samson के सामने नतमस्तक हुए कप्तान सूर्या, कोच गौतम गंभीर ने दिया ऐसा रिएक्शन; VIDEO हो रहा वायरल

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय फील्डर्स ने किया निराश, इस शर्मनाक सूची में सबसे आखिरी पायदान पर टीम इंडिया