T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सबसे ज्यादा विकेट लेने की रेस में मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।
T20 World Cup: अहमदाबाद में नंबर-1 बनने की रेस में वरुण चक्रवर्ती, सुपर-8 में इन 4 गेंदबाजों से कड़ी टक्कर
Table of Contents
T20 World Cup 2026 Stats: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 चरण शुरू होते ही टूर्नामेंट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। सेमीफाइनल की दौड़ में जहां आठ टीमें अपनी रणनीतियां तेज कर चुकी हैं, वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की रेस भी अब सीमित दावेदारों के बीच सिमट गई है। ग्रुप स्टेज तक हर गेंदबाज के पास मौका था, लेकिन अब सुपर-8 में प्रदर्शन ही तय करेगा कि कौन बनेगा टूर्नामेंट का नंबर-1 विकेट टेकर।
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस रेस में मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। टीम इंडिया अपना पहला सुपर-8 मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी, जहां वरुण के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।
T20 World Cup: अहमदाबाद में वरुण के पास नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के ग्रुप स्टेज में शानदार गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 4 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने सिर्फ 12 ओवर गेंदबाजी करते हुए 6.88 की बेहतरीन औसत और 5.16 की किफायती इकॉनमी से बल्लेबाजों को बांधे रखा है।

फिलहाल इस सूची में अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शैल्कविक 13 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। वरुण अगर अहमदाबाद में 5 विकेट लेते हैं तो सीधे उनसे आगे निकल जाएंगे, जबकि 4 विकेट लेने पर बेहतर औसत के दम पर संयुक्त रूप से नंबर-1 बन सकते हैं।
T20 World Cup: सुपर-8 में तीन मैच, वरुण के पास लंबी छलांग का मौका
सुपर-8 राउंड में भारत को कम से कम तीन मुकाबले खेलने हैं, जिससे वरुण के पास विकेट तालिका में बड़ी बढ़त बनाने का अवसर है। अगर उनकी मौजूदा फॉर्म जारी रहती है, तो वह न सिर्फ नंबर-1 बन सकते हैं बल्कि बाकी गेंदबाजों से स्पष्ट अंतर भी बना सकते हैं।

T20 World Cup: मुजरबानी सबसे बड़े चुनौतीकर्ता
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी इस रेस में वरुण के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी बनकर सामने आए हैं। उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में ही 9 विकेट हासिल कर लिए हैं, जो उनकी घातक लय को दर्शाता है। अगर मुजरबानी सुपर-8 में अपनी फॉर्म बरकरार रखते हैं, तो वरुण के लिए शीर्ष स्थान तक पहुंचना आसान नहीं होगा।