T20 World Cup: सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 39 की उम्र में रचा नया इतिहास

Sikander Raza: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 39 साल 301 दिन की उम्र में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

iconPublished: 20 Feb 2026, 08:33 PM

Sikander Raza record in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है, वहीं अनुभवी क्रिकेटरों ने भी साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया।

39 साल की उम्र में रजा का यह प्रदर्शन दिखाता है कि अनुभव और फिटनेस का सही मेल किसी भी खिलाड़ी को लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर बनाए रख सकता है। उनकी तूफानी पारी और नेतृत्व क्षमता ने जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में मजबूती दी और उन्हें इतिहास के पन्नों में खास जगह दिला दी।

T20 World Cup: सिकंदर राजा ने बनाया रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में सिकंदर रजा ने 26 गेंदों पर 45 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे। उनकी इस मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवॉर्ड के साथ ही रजा ने एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Sikandar Raza counterattacked to release the pressure, Sri Lanka vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026, Colombo (RPS), February 19, 2026

वह 39 साल 301 दिन की उम्र में कप्तान के तौर पर आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने भारत के रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 37 साल 331 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भी बनाया खास रिकॉर्ड

सिकंदर रजा टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) इतिहास में कप्तान के तौर पर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा उम्र में POTM जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Sikandar Raza turned it around with some big hits, Sri Lanka vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026, Colombo (RPS), February 19, 2026

T20 World Cup: आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे ने हासिल किया लक्ष्य

मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। पथुम निसंका ने 41 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में जिम्बाब्वे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। ब्रायन बेनेट ने 48 गेंदों पर 63 रन बनाए, जबकि रेयान बर्ल ने 12 गेंदों पर 23 रन की तेज पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा की 45 रन की तूफानी पारी ने जीत की नींव रखी और टीम को यादगार विजय दिलाई।

Read More: कंगारू कप्तान का Ego पड़ रहा भरी, 150 करोड़ भारतवासियों का लगा श्राप; एक बार फिर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह-अभिषेक नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला? भारतीय कोच ने उठाया राज से पर्दा

अब सुपर-8 की बारी... आठ में से 7 टीमें कंफर्म, कौन हुआ बाहर और किसके खिलाफ होगा भारत का मुकाबला? जानें सारी डिटेल