Saim Ayub: जिस वक्त सैम अयूब इंग्लैंड के खिलाफ महज 7 रन बनाकर आउट हुए स्टेडियम में बैठा एक पाकिस्तान फैन अपनी सिर पटकने लगे ऐसा लग रहा था मानों गुस्से में वो अपने बाल नोच रहा हो।
Saim Ayub: इंग्लैंड के खिलाफ भी नही चला सैम अयूब का बल्ला, स्टेडियम में बैठे फैन ने किया कुछ ऐसा; VIDEO हो रहा वायरल
Table of Contents
ENG vs PAK, Saim Ayub: एशिया कप के बाद से अब पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब टी20 वर्ल्ड कप में भी अभी तक पूरी तरह से फ्लॉप नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मुकाबल में सैम अयूब के बल्ले से महज 7 रन निकले।
जिस वक्त सैम अयूब (Saim Ayub) इंग्लैंड के खिलाफ महज 7 रन बनाकर आउट हुए स्टेडियम में बैठा एक पाकिस्तान फैन अपनी सिर पटकने लगे ऐसा लग रहा था मानों गुस्से में वो अपने बाल नोच रहा हो।
कैसे आउट हुए Saim Ayub?
पाकिस्तान के लिए सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पारी की शुरुआत की। जोफ्रा आर्चर की गति के आगे अयूब और फरहान का बल्ला चल ही नहीं पा रहा था। तीसरे ओवर में आर्चर अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए, जिसकी पहली ही गेंद पर आर्चर ने शॉर्ट बॉल की, सामने अयूब ने बल्ला घुमाया लेकिन शॉट की टाइमिंग अच्छी नहीं थी। जैकब बैथेल ने भी कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की।
Strong reactions from fans after Saim Ayub departs! 😳
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 24, 2026
Jofra Archer's constant variations proved to be too much for the Pakistani opener.
ICC Men’s #T20WorldCup | SUPER 8, #ENGvPAK ➡️ LIVE NOW 👉 https://t.co/BmGBktbFCX pic.twitter.com/ygjzWfqIDw
पाकिस्तानी फैन का रिएक्शन वायरल
सैम अयूब के आउट होने से बाद से दर्शन दीर्घा में बैठा एक पाकिस्तानी फैन बेहद गुस्से में नजर आया। वायरल हो रहे वीडियो में फैन अपना सिर पटकता दिखा और सिर के बाल को तेजी से पकडड़ कर नोच रहा था। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैन का ये पागलपन वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Saim Ayub ke out hone pe aise kaun karta hai bhai #T20WorldCup #PAKvsENG pic.twitter.com/W5B9tHMXD1
— Believer (@Believer6543) February 24, 2026
Saim Ayub का फ्लॉप शो जारी
टी20 वर्ल्ड कप में एक तरफ साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए पचास पे पचास ठोक रहे हैं, लेकिन उनके जोड़ीदार सैम अयूब हर मैच में बुरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं। अयूब अब तक मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में 5 पारियों में सिर्फ 70 रन बना सके हैं और औसत सिर्फ 14 का है। इस खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह दिए जाने के फैसले पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

सैम अयूब के लिए पिछला साल यानी साल 2025 भी अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में साल 2025 में 581 रन बनाए थे, लेकिन उनका औसत सिर्फ 20.75 का रहा था। खराब बल्लेबाजी फॉर्म के बावजूद अयूब का टीम में बने रहना का एक मुख्य कारण गेंदबाजी करना भी है। अयूब पाक टीम में एक स्पिन गेंदबाजी का विकल्प खुला रखते हैं। वो इस वर्ल्ड कप में अब तक कुल 5 विकेट ले चुके हैं।
Read More: किसके कहने पर पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर खेलने उतरे अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक? जड़ डाला दमदार शतक