India vs England: लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, टी20 में किसका पलड़ा है भारी?

India vs England: टी20 विश्व कप में ये लगातार तीसरा मौका है जब भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि भारत या इंग्लैंड किस टीम का पलड़ा टी20 क्रिकेट में भारी है?

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 03 Mar 2026, 12:03 PM
iconUpdated: 03 Mar 2026, 12:17 PM

India vs England: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में 4 मार्च से सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाने है। इसका पहला मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को होगा और दूसरा मैच 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होगा।

टी20 विश्व कप में ये लगातार तीसरा मौका है जब भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि भारत या इंग्लैंड किस टीम का पलड़ा टी20 क्रिकेट में भारी है?

सेमीफाइनल में होगी भारत-इंग्लैंड की टक्कर

इस बार 20 टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लिया था। जिसमें से केवल 4 टीमें ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाईं। इनमें ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और भारत ने क्वालिफाई किया तो वहीं ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने। पहला सेमीफाइल मैच 4 मार्च को कोलकाता में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में इंग्लैंड और भारत के बीच होगा।

पिछली दो बार से सेमीफाइनल में India vs England

टीम इंडिया लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड पक के सेमीफाइनल में पहुंचा है और दिलचस्प ये है कि तीनों बार उसका सामना इंग्लैंड से ही तय हुआ है। इससे पहले साल 2022 और साल 2024 में जब टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया तो फिर उसकी भिड़ंत इंग्लैंड से ही हुई थी। अब ये तीसरी बार दोनों की टक्कर है।

India vs England: क्या रहा 2022 का हाल?

दोनों टीमों की 2022 में जब सेमीफाइनल की भिड़ंत हुई तो टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी और इंग्लैंड के कप्तान बटलर थे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की फिफ्टी के दम पर 168 रन बनाए थे लेकिन इसके जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवर में ही 10 विकेट से भारत को हराकर फाइनल में दमदार एंट्री ली थी।

India vs England in T20 World Cup 2022
India vs England in T20 World Cup 2022

India vs England: 2024 के सेमीफाइनल में क्या हुआ

इसके बाद जब 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सामने इंग्लैंड की सेमीफाइनल में भिड़ंत हुई तो रोहित शर्मा ने इंग्लैंड को धूल चटा दी। जिसके बाद से भारत विश्व विजेता बनने में कामयाब रहा। अब तीसरी बार जब इंग्लैंड और भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भिड़ंत होने वाली है तो क्या होगा इसका सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार होगा क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वो सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी।

India vs England in T20 World Cup 2024
India vs England in T20 World Cup 2024

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के क्या आंकड़े हैं आइए जानते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 5 मैच हुए हैं, जिसमें भारत ने तीन और इंग्लैंड ने दो मैच जीते हैं। हालांकि सेमीफाइनल में 1-1 की बराबरी रही है। इस बार इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथ में है तो वहीं भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते नजर आ रहे हैं।

Read More: T20 WC 2026 के सेमीफाइनल पर अगर बारिश ने फेरा पानी, किस टीम को होगा फायदा? क्या कहता है ICC का नियम

T20 World Cup सेमीफाइनल में टीम इंडिया का कैसा है रिकॉर्ड? तीसरी बार इंग्लैंड से होगा महामुकाबला

‘विराट कोहली हमेशा....’ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के डायरेक्टर ने आईपीएल 2026 से पहले दिया बड़ा बयान