T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को कहीं ले ना डूबे इन 2 खिलाड़ियों का फॉर्म, जिनपर था सबसे ज्यादा भरोसा, वही दे रहे धोखा!

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जिन दो खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया था कि ये खिलाड़ी विश्व कप में विरोधी टीम के छक्के छुड़ा देंगे अब उन्हीं खिलाड़ियों का फ्लॉप प्रदर्शन टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 23 Feb 2026, 12:00 PM

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की टी20 टीम काफी मजबूत और शानदार लग रही थी। सूर्या एंड कंपनी ने अपनी शानदार लय को ग्रुप स्टेज में भी जारी रखा लेकिन सुपर-8 के पहले ही मैच में टीम इंडिया ऐसे बिखरी की साउथ अफ्रीका से उसे 76 रनों की हार का सामना करना पड़ा।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जिन दो खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया था कि ये खिलाड़ी विश्व कप में विरोधी टीम के छक्के छुड़ा देंगे अब उन्हीं खिलाड़ियों का फ्लॉप प्रदर्शन टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है। ऐसे में अगर दोनों खिलाड़ियों ने जल्द ही अपना फॉर्म हासिल नहीं किया तो भारत का इस विश्व कप से पत्ता भी कट सकता है। कौन है ये दो खिलाड़ी आइए जानते हैं।

T20 World Cup 2026 में अभिषेक-तिलक का फ्लॉप प्रदर्शन

ये दो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का लगातार तीन मैचों में डक के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता तो खुला लेकिन वे बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। अभिषेक इस मुकाबले में 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए।

T20 World Cup 2026: Tilak Varma and Abhishek Sharma
T20 World Cup 2026: Tilak Varma and Abhishek Sharma

वहीं दूसरी ओर तिलक वर्मा भी अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं और वे भी भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में बोझ ही बन गए हैं। तिलक साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।

T20 World Cup 2026 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अभिषेक इस वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में जीरो पर आउट हुए थे। वे यूएसए के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हुए थे, इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदें खेली लेकिन अपना खाता नहीं खोल सके थे,जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वे जीरो पर आउट हो गए थे। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनसे उम्मीदें थी लेकिन अभिषेक बड़ी पारी नहीं खेल सके और 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह से अभिषेक के टी20 वर्ल्ड कप में अब तक मात्र 15 रन हैं।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

T20 World Cup 2026 में तिलक वर्मा का प्रदर्शन

तिलक वर्मा पर भारतीय टीम ने लगातार भरोसा दिखाया और उन्होंने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया। तिलक ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल में मैच विनिंग पारी खेली थी। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। तिलक ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं और एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। तिलक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 31 रन रहा है, जो उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाया था। टी20 वर्ल्ड कप में तिलक ने 5 मैचों में 107 रन बना सके हैं।

Read More: IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में रचा इतिहास, सुपर-8 में चूर-चूर किया दिग्गज अश्विन का महारिकॉर्ड

IND vs SA: भारत या साउथ अफ्रीका, हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

यारी हो तो ऐसी... शिखर धवन की दूसरी शादी पर विराट कोहली का खास मैसेज हो रहा वायरल, आपने देखा क्या?