T20 World Cup 2026: अभिषेक-ईशान की नाकामी से भारत को झटका, शर्मनाक सूची में 20वें नंबर पर टीम

T20 World Cup: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की लगातार नाकामी के चलते टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शर्मसार होना पड़ा है।

iconPublished: 23 Feb 2026, 11:37 PM
iconUpdated: 23 Feb 2026, 11:47 PM

T20 World Cup 2026 Openers Stats: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार जीत की लय पर चल रही भारतीय टीम को इस हार ने न केवल अंक तालिका में झटका दिया है, बल्कि सेमीफाइनल की राह भी कठिन बना दी है। अब भारत को सुपर-8 चरण में बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने के साथ-साथ अपना नेट रन रेट भी बेहतर करना होगा, जो फिलहाल चिंताजनक स्थिति में है।

इस हार के बाद भारतीय ओपनिंग जोड़ी पर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ न तो ईशान किशन का बल्ला चला और न ही अभिषेक शर्मा रन बना सके। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय ओपनर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, जिसके चलते टीम का नाम एक शर्मनाक सूची में सबसे नीचे दर्ज हो गया है।

T20 World Cup 2026: भारतीय ओपनर्स का शर्मनाक प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय ओपनिंग जोड़ी का औसत प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। आंकड़ों के अनुसार, टीम इंडिया के ओपनर्स की साझेदारी औसतन मात्र 6.8 रन ही जोड़ पाई है, जो टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 20 टीमों में सबसे खराब है।

हैरानी की बात यह है कि ओमान जैसी टीम की ओपनिंग साझेदारी का औसत भी 10 रन है, जबकि आयरलैंड, यूएई और यूएसए जैसी टीमों के ओपनर्स ने भी भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है। यह आंकड़े भारत की बल्लेबाजी की कमजोर शुरुआत को साफ दर्शाते हैं।

Ishan Kishan, Abhishek Sharma Prepare For 'Uncomfortable Discussion' After Passing Of The Baton | Cricket News - News18

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी सबसे सफल

जहां भारत के ओपनर्स संघर्ष करते नजर आए, वहीं न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी इस टूर्नामेंट में सबसे सफल रही है। कीवी ओपनर्स ने औसतन 84 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी है। इसके अलावा जिम्बाब्वे के ओपनर्स ने भी औसतन 53.33 रन जोड़े हैं, जो दर्शाता है कि छोटी टीमों ने भी अपनी शुरुआत को मजबूत बनाने में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Abhishek Sharma vs Ishan Kishan: T20I stats comparison

T20 World Cup: भारत की हार के बाद मुश्किलें बढ़ी

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला सुपर 8 का मुकाबला 76 रनों के बड़े अंतर से गवा दिया था। इस हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है। इसी वजह से जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के लिए अगला मुकाबला करो या मरो वाला होने वाला है।

Read More: काश कोहली होते... साउथ अफ्रीका से हार के बाद फैंस को आई Virat Kohli की याद, इस रिकॉर्ड ने तो कर दिया हैरान

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को कहीं ले ना डूबे इन 2 खिलाड़ियों का फॉर्म, जिनपर था सबसे ज्यादा भरोसा, वही दे रहे धोखा!

SA से शर्मनाक शिकस्त के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किसपर फोड़ा हार का ठीकरा? बता दिया आगे का प्लान