T20 world Cup 2026: स्कॉटलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच गंवाया था लेकिन दूसरे मैच में उसने इटली को मात दी और अब वो अंक तालिका में इंग्लैंड से ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। स्कॉटलैंड की इस जीत से इंग्लैंड को 440 वोल्ट का झटका लगा है।
नेपाल से जीत कर भी मुश्किल में फंसी इंग्लैंड, स्कॉटलैंड ने अंग्रेजों को दिया 440 वोल्ट का झटका; पॉइंट टेबल पर दिखा बड़ा उल्टफेर
Table of Contents
T20 world Cup 2026, Scotland: टी20 वर्ल्ड कप के 7वें मैच के नतीजे के साथ ही अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हो गया है। कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इटली पर 73 रनों की बड़ी जीत दर्ज की और इसके साथ ही इस टीम ने ग्रुप सी में बड़ा उलटफेर कर दिया है।
स्कॉटलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच गंवाया था लेकिन दूसरे मैच में उसने इटली को मात दी और अब वो अंक तालिका में इंग्लैंड से ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। स्कॉटलैंड की इस जीत से इंग्लैंड को 440 वोल्ट का झटका लगा है। नेपाल के खिलाफ मुश्किल से जीत हासिल करने के बाद भी अंग्रेज खिलाड़ियों की मुश्किलें कम बोने का नाम नहीं ले रही हैं।
Scotland से पिछड़ा इंग्लैंड
ग्रुप सी की अंक तालिका की बात करें तो वेस्टइंडीज एक मैच में एक जीत के साथ पहले स्थान पर है। उसका नेट रनरेट +1.750 है। वहीं स्कॉटलैंड ने दो मैचों में एक जीत के साथ दो अंक बटोरे हैं और उसका नेट रनरेट +0.950 हो गया है इंग्लैंड की टीम ने एक मैच में एक जीत दर्ज की है लेकिन उसका नेट रनरेट स्कॉटलैंड से कम है। अब अगर इंग्लैंड की टीम ने अपना अगला मैच खराब खेला या उसे हार मिली तो स्कॉटलैंड की अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी।
SCOTLAND POSTED FIRST 200+ TOTAL IN T20 WORLD CUP 2026 🔥⭐ pic.twitter.com/xhEUf7Y2Zw
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 9, 2026
अगर Scotland ने इंग्लैंड को दी मात...
दिलचस्प बात ये है कि स्कॉटलैंड (Scotland) को अगला मैच इंग्लैंड से ही खेलना है। इस मैच में वो इंग्लैंड को हरा भी सकती है क्योंकि नेपाल अंग्रेजों को हराने के बेहद करीब पहुंच गया था। स्कॉटलैंड ने ये बाजी मार ली तो फिर उसे नेपाल के खिलाफ मैच खेलना होगा, जहां उसके पास एक और मौका होगा।
Scotland's commanding performance with the bat and ball helped them come out on top against Italy 👊
— ICC (@ICC) February 9, 2026
Watch the match highlights from their #T20WorldCup encounter 🎥https://t.co/ITK6lW7dzV
इटली से जीता स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ 20 ओवर में 207 रन बनाए। जॉर्ज मंसे ने 54 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली। माइकल जोंस ने 37 और ब्रैंडन मैकमुलेन ने महज 18 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेली। ऑलराउंडर लीस्क ने आखिरी ओवर्स में 5 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम को 207 तक पहुंचाया।

जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवर में 134 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए बेन मैनेटी ने 31 मैचों में 52 रनों की पारी खेली। हैरी मैनेटी ने भी 37 रन बनाए लेकिन ये रन इटली को जिताने के लिए काफी नहीं थे। स्कॉटलैंड के लिए माइकल लीस्क ने 17 रन देकर 4 विकेट झटके। इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
Read More: Harshit Rana: हर्षित राणा का कराना पड़ा ऑपरेशन, इसी चोट ने T20 वर्ल्ड कप से किया था बाहर
SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू में इटली को मिली करारी शिकस्त, स्कॉटलैंड ने 73 रनों से जीता मैच