T20 World Cup 2026: सुपर-8 का पूरा शेड्यूल आया सामने, 9 दिनों में 8 टीमें खेलेंगी 12 मुकाबले; होगा IND vs PAK मुकाबला?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। 21 फरवरी से शुरू होने वाले इस चरण में 8 टीमें 9 दिनों में 12 मुकाबले खेलेंगी।

iconPublished: 18 Feb 2026, 09:30 PM
iconUpdated: 18 Feb 2026, 09:38 PM

T20 World Cup 2026 Super-9 Schedule: टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप राउंड का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है और अब टूर्नामेंट सुपर-8 चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार है। 35वें मैच के बाद ही सभी 8 टीमों की तस्वीर साफ हो गई, जिसमें नामीबिया को हराकर पाकिस्तान ने अंतिम स्थान पक्का किया।

भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और श्रीलंका पहले ही अगले दौर में जगह बना चुके थे। अब 21 फरवरी से शुरू होने वाले सुपर-8 मुकाबले 9 दिनों तक चलेंगे, जिसमें कुल 12 हाई-वोल्टेज मैच खेले जाएंगे।

T20 World Cup: सुपर-8 में चार-चार टीमों के दो ग्रुप

सुपर-8 चरण में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं, जबकि ग्रुप-2 में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें हैं। ग्रुप-1 के मुकाबले भारत में खेले जाएंगे, जबकि ग्रुप-2 के मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे।

Newsband - ICC Men's T20 World Cup 2026 Trophy Tour gets underway

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के इस चरण का पहला मुकाबला 21 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी।

T20 World Cup: क्या होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला?

क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के संभावित मुकाबले पर टिकी हैं। हालांकि दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं, लेकिन अगर वे अपने-अपने ग्रुप में टॉप 2 स्थान हासिल करती हैं, तो नॉकआउट चरण में महामुकाबला देखने को मिल सकता है।

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: India beat Pakistan to qualify for Super 8 after Ishan Kishan knock

T20 World Cup: सुपर-8 का पूरा शेड्यूल

21 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान — कोलंबो — 7:00 PM

22 फरवरी: इंग्लैंड vs श्रीलंका — पल्लेकेले — 3:00 PM

22 फरवरी: भारत vs दक्षिण अफ्रीका — अहमदाबाद — 7:00 PM

23 फरवरी: जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज — मुंबई — 7:00 PM

24 फरवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान — पल्लेकेले — 7:00 PM

25 फरवरी: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका — कोलंबो — 7:00 PM

26 फरवरी: वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका — अहमदाबाद — 3:00 PM

26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे — चेन्नई — 7:00 PM

27 फरवरी: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड — कोलंबो — 7:00 PM

28 फरवरी: पाकिस्तान vs श्रीलंका — पल्लेकेले — 7:00 PM

1 मार्च: जिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका — दिल्ली — 3:00 PM

1 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज — कोलकाता — 7:00 PM

Read More: कंगारू कप्तान का Ego पड़ रहा भरी, 150 करोड़ भारतवासियों का लगा श्राप; एक बार फिर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह-अभिषेक नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला? भारतीय कोच ने उठाया राज से पर्दा

अब सुपर-8 की बारी... आठ में से 7 टीमें कंफर्म, कौन हुआ बाहर और किसके खिलाफ होगा भारत का मुकाबला? जानें सारी डिटेल