T20 World Cup से बाहर होने के बाद Salman Agha छोड़ेंगे पाकिस्तान की कप्तानी या पीसीबी करेगी छुट्टी? छलका कैप्टन का दुख

Salman Agha, T20 World Cup 2026: इस बीच जब पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप से सफर खत्म हुआ तो पाकिस्तानी टी20 कप्तान सलमान अली आगा काफी निराश नजर आए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस ने सलमान आगा की कप्तानी पर भी सवाल उठाए जिसपर उनका दर्द छलक पड़ा। क्या है पूरा मामला आइए एक नजर डालते हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 01 Mar 2026, 04:17 PM
iconUpdated: 01 Mar 2026, 04:28 PM

T20 World Cup 2026, Salman Agha: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से आखिरकार पाकिस्तान का सफर खत्म हो ही गया। शनिवार, 28 फरवरी को पाकिस्तान भले श्रीलंका से जीत गई लेकिन सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह नहीं बचा पाई और न्यूजीलैंड को ये गोल्डन चांस मिल गया।

इस बीच जब पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप से सफर खत्म हुआ तो पाकिस्तानी टी20 कप्तान सलमान अली आगा (Salman Agha) काफी निराश नजर आए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस ने सलमान आगा की कप्तानी पर भी सवाल उठाए जिसपर उनका दर्द छलक पड़ा। क्या है पूरा मामला आइए एक नजर डालते हैं।

Salman Agha पर पत्रकारों ने कसा तंज

मैच के बाद जब सलमान आगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे, तो पत्रकारों के सवाल बेहद आक्रामक थे। कुछ ने उन्हें सीधे ‘डमी कप्तान’ कहकर संबोधित किया। वहीं, एक पत्रकार ने तो ये तक पूछ लिया कि ‘कप्तानी कब छोड़ोगे?’

Salman Ali Agha
Salman Ali Agha

बता दें, ये टूर्नामेंट सलमान आगा (Salman Agha) के लिए काफी खराब रहा, उनकी कप्तानी में टीम को बड़े मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बतौर बल्लेबाज वह टूर्नामेंट में सिर्फ 60 रन बनाए, जिसमें नामीबिया के खिलाफ 38 रन शामिल थे। बाकी मैचों में वह दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए भी जूझते हुए नजर आए।

क्या बोले Salman Agha?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने सलमान आगा से पूछा, ‘आप खुद कप्तानी छोड़ोगे या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आपको हटाएगा?’ सलमान आगा ने इस सवाल के जवाब में कहा, ‘मुझे लगता है कि अभी जो भी फैसला लिया जाएगा वो इमोशनल होगा। वापस जाएंगे, थोड़ा सा समय लेंगे और तीन-चार दिन बाद जो भी फैसला होगा वह लेंगे।’

वहीं, एक पत्रकार ने पूछा, ‘हेड कोच माइक हेसन ने उनके साथ डमी कप्तान के तौर पर बर्ताव किया।’ इसके जवाब में सलमान आगा ने कहा, ‘अगर मैं जवाब नहीं दूं तो आप अपमान समझेंगे। यह टीम गेम है, जब कोई टीम बनती है तो वह किसी एक के फैसले से नहीं बनती।’

पाकिस्तान का T20 WC 2026 में प्रदर्शन

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में नामीबिया, अमेरिका, नीदरलैंड्स और श्रीलंका को हराया लेकिन भारत और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिसने उनकी उम्मीदों को और कमजोर किया। बता दें, पिछले चार आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाया है, जिसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट में अब बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Read More: SL vs PAK: सुपर-8 में श्रीलंका से जीतकर भी हार गया पाकिस्तान, सेमीफाइनल से हुआ बाहर; न्यूजीलैंड की जगह पक्की

Sahibzada Farhan ने शतक जड़ते हुए रचा इतिहास, तोड़ डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड

PAK vs SL: 'करो या मरो' मुकाबले से कटा बाबर आजम-सैम अयूब का पत्ता, श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग XI बदली