T20 World Cup 2026: ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान खिलाड़ी हेसन के व्यवहार से परेशान थे। इसको लेकर उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में शिकायत दर्ज कराई थी। अब पीसीबी हेसन के कार्य की समीक्षा कर सकता है।
T20 World Cup से बाहर होने के पाकिस्तान खिलाड़ियों ने की कोच माइक हेसन की शिकायत, बताया तानाशाह; क्या है पूरा मामला?
Table of Contents
T20 World Cup 2026: सलमान अली आगा की कप्तानी में खेली पाकिस्तान टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जिसके बाद नतीजा ये हो रहा है कि पाकिस्तान के वाइट बॉल कोच माइक हेसन की जमकर आलोचना हो रही है।
ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान खिलाड़ी हेसन के व्यवहार से परेशान थे। इसको लेकर उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में शिकायत दर्ज कराई थी। अब पीसीबी हेसन के कार्य की समीक्षा कर सकता है।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने की शिकायत
सलमान आगा की अगुवाई वाली पाक टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 तक का रास्ता तो तय किया लेकिन बेहतर रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके बाद से ही पाकिस्तान में बड़े बदलाव की बातें हो रही हैं। इस बीच सिलेक्टर अलीम डार अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

T20 World Cup: कोच के व्यहवार की होगी समीक्षा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों ने कोच हेसन की योजना और टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं। प्लेयर्स ने इसके लिए पीसीबी (PCB) से शिकायत भी की। हालांकि, हेसन को तुरंत हटाए जाने की संभावना बहुत ही कम है। विश्व कप में उनके कार्यों की बोर्ड समीक्षा करेगा और इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। पीसीबी हेसन को इसके लिए चेतावनी भेज सकता है कि एकतरफा निर्णय लेने की वजह से टीम के प्रदर्शन पर इसका प्रभाव पड़ा है।
🚨PAKISTAN PLAYERS UNHAPPY WITH MIKE HESSON 🚨
— JB (@93Yorker) March 4, 2026
- Mike hesson took the decisions without informing the players, even captain salman Ali Agha isn’t happy about it.
- He even had heated arguments with Babar Azam after the India’s game.
pic.twitter.com/E3PBklo3fH
T20 World Cup: हेसन हर मामले में देते हैं दखल
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हेसन टीम के हर मामले में दखल देते थे। उनके बढ़ते दबदबे की वजह से कप्ताल सलमान अली आगा के लिए भी समस्या पैदा हो गई थी। वे टीम के सभी मामलों को अपने नियंत्रण में रखते थे और यही वजह थी कि सिलेक्टर डार ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।