T20 World Cup 2026 में कैसी होगी टीम इंडिया की जर्सी? रायपुर ODI के दौरान दिखेगा पहला लुक!

T20 World Cup 2026: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया की जर्सी रिवील की जा सकती है।

iconPublished: 02 Dec 2025, 02:09 PM
iconUpdated: 02 Dec 2025, 04:03 PM

T20 World Cup 2026 Indian Team Jersey: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 03 दिसंबर, बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान कथित तौर पर 2026 में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के लिए टीम इंडिया की जर्सी का पहला लुक दिखाया जाएगा। तो आइए जानते हैं कि जर्सी को लेकर पूरा अपडेट क्या है।

बताया जा रहा है कि पारी ब्रेक के दौरान जर्सी को रिवील किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्सी की डिजाइन में नए पैटर्न और नए रंग शामिल होने की उम्मीद है। 2026 टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरेगी।

Indian Team jersey

कब से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत? (T20 World Cup 2026)

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 07 फरवरी से होगी। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 08 मार्च को खेला जाएगा। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा।

रोहित शर्मा बने ब्रांड एंबेसडर (T20 World Cup 2026)

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था। गौर करने वाली बात यह भी है कि रोहित मौजूदा वक्त में भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं।

Rohit Sharma

बदलेगा टीम इंडिया का कप्तान

गौरतलब है कि मेन इन ब्लू ने पिछला यानी 2024 का टी20 विश्व कप रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था।

लिहाजा आगामी विश्व कप में कोई दूसरा खिलाड़ी भारतीय टीम की कमान संभालता हुआ नजर आएगा। मौजूदा वक्त में सूर्यकुमार यादव भारत के टी20 कप्तान हैं। उम्मीद है कि सूर्या ही टी20 विश्व कप में भारत की कमान संभालेंगे।

Read more: Vaibhav Suryavanshi: 'बिहार के लाल' ने उड़ाया गर्दा... SMAT में जड़ा धमाकेदार, 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के कोच से नहीं मिलाया हाथ? टीम इंडिया पर दिया था 'विवाद' बयान; VIDEO वायरल

Virat Kohli: किस ब्रांड का अडंरवियर पहनते हैं विराट कोहली? सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल; जानें कीमत