T20 World Cup 2026 की 15 सदस्यीय टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी कौन? बुमराह-सूर्या भी पीछे

T20 World Cup 2026 India Squad: आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। तो आइए जानते हैं कि इस बार भारत के स्क्वॉड में सबसे अनुभवी खिलाड़ी कौन है।

iconPublished: 21 Dec 2025, 07:55 PM
iconUpdated: 21 Dec 2025, 08:32 PM

T20 World Cup 2026 India Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए बीते शनिवार (20 दिसंबर) को 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान हुआ। इस बार सूर्यकुमार यादव को मेन इन ब्लू की कमान सौंपी गई। लेकिन कप्तान होने के बावजूद सूर्या स्क्वॉड में शामिल सबसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। इसके अलावा टीम में शामिल दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अनुभव के मामले में एक खिलाड़ी से पीछे हैं।

बता दें कि आगामी टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में कुल 4 खिलाड़ी तो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा 6 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो सिर्फ दूसरी बार वर्ल्ड कप टीम में शामिल हुए हैं। तो आइए जानते हैं कि सबसे अनुभवी खिलाड़ी कौन है।

सबसे अनुभवी खिलाड़ी कौन? (T20 World Cup 2026)

इस बार के टी20 विश्व कप की टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं। हार्दिक ने 2016 से लेकर अब तक सभी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे। वह 4 टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और 2026 में पांचवां खेलेंगे।

Hardik Pandya

वहीं जसप्रीत बुमराह भी 2016 से भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। हालांकि बुमराह इंजरी के चलते 2022 का विश्व कप नहीं खेल सके थे। इस तरह उन्होंने अब तक तीन विश्व कप खेले और 2026 में चौथा खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी (T20 World Cup 2026)

वहीं पहली बार वर्ल्ड कप खेलने वाले 4 खिलाड़ियों की सूची में वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा और तिलक वर्मा शामिल हैं। ये खिलाड़ी पहली बार टी20 विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा बने हैं।

Tilak Varma

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ी (T20 World Cup 2026)

हार्दिक पांड्या- 2016, 2021, 2022, 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे।

सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल- 2021, 2022, 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे।

जसप्रीत बुमराह- 2016, 2021, 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे

अर्शदीप सिंह- 2022, 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे

वरुण चक्रवर्ती और ईशान किशन- 2021 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे

वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा और तिलक वर्मा- 2026 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे।

Read more: शुभमन गिल के ड्रॉप होने पर मीडिया ने एयरपोर्ट पर गौतम गंभीर को घेरा, सामने ऐसा आया रिएक्शन; VIDEO देखें

गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की स्ट्रैटेजी अपनाएगा पाकिस्तान! T20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड में करेगा कॉपी-पेस्ट?

विजय हजारे ट्रॉफी से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहाते दिखे विराट कोहली, अलीबाग से VIDEO वायरल