T20 WC 2028: बांग्लादेश की हुई वापसी, सुपर-8 से बाहर होकर भी ऑस्ट्रेलिया सुरक्षित, 12 टीमों के नाम तय

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए 12 टीमों की पुष्टि कर दी है। बांग्लादेश की वापसी लगभग तय मानी जा रही है, जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर होने के बावजूद सीधे क्वालिफाई कर चुका है।

iconPublished: 19 Feb 2026, 04:05 PM
iconUpdated: 19 Feb 2026, 04:13 PM

T20 WC 2028 Qualifies teams: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां सुपर-8 राउंड की तस्वीर साफ हो चुकी है, वहीं टूर्नामेंट से बाहर हुई 12 टीमों के लिए सफर यहीं समाप्त हो गया। 21 फरवरी से शुरू होने वाले सुपर-8 मुकाबलों में अब सेमीफाइनल की जंग छिड़ेगी, लेकिन इसी बीच आईसीसी ने भविष्य की बड़ी तस्वीर भी सामने रख दी है।

आईसीसी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से करेंगे। इस मेगा इवेंट के लिए 12 टीमों के नाम तय कर दिए गए हैं, जबकि बाकी 8 स्थानों के लिए क्षेत्रीय क्वालिफायर खेले जाएंगे।

T20 WC 2028 के लिए 12 टीमों को मिली डायरेक्ट एंट्री

मेजबान होने के नाते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने सीधे क्वालिफाई कर लिया है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को भी ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मिल गया है।

Spectacular lift-off for ICC Men's T20 World Cup 2026 Trophy Tour with DP World | ICC

T20 WC 2028: रैंकिंग के आधार पर तय होंगी तीन और टीमें

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए बची तीन सीटें आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर भरी जाएंगी, जिसकी कट-ऑफ डेट 9 मार्च तय की गई है। चूंकि इस तारीख से पहले कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला निर्धारित नहीं है, इसलिए रैंकिंग में बदलाव की संभावना बेहद कम है। फिलहाल बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड इस दौड़ में सबसे आगे हैं और उनकी जगह लगभग पक्की मानी जा रही है। अब औपचारिक घोषणा का इंतजार है, जो 9 मार्च को की जाएगी।

T20 WC 2026: बांग्लादेश की वापसी, विवाद के बाद नया मौका

बांग्लादेश की संभावित वापसी इस घोषणा का सबसे बड़ा पहलू बनकर उभरी है। टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा थी, लेकिन जनवरी 2026 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था और न्यूट्रल वेन्यू की मांग की थी। आईसीसी ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को खारिज करते हुए इस अपील को ठुकरा दिया, जिसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।

Bangladesh started well against Ireland in the third T20I, Bangladesh vs Ireland, 3rd T20I, Chattogram, December 2, 2025

T20 WC 2028: सुपर-8 से बाहर, फिर भी ऑस्ट्रेलिया सुरक्षित

दिलचस्प बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को 2028 संस्करण में खेलने की चिंता नहीं है। मेजबान होने के कारण उनकी जगह पहले से सुरक्षित है, जो उन्हें भविष्य की रणनीति बनाने का अतिरिक्त समय देता है।

Read More: कंगारू कप्तान का Ego पड़ रहा भरी, 150 करोड़ भारतवासियों का लगा श्राप; एक बार फिर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह-अभिषेक नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला? भारतीय कोच ने उठाया राज से पर्दा

अब सुपर-8 की बारी... आठ में से 7 टीमें कंफर्म, कौन हुआ बाहर और किसके खिलाफ होगा भारत का मुकाबला? जानें सारी डिटेल