टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली ऑस्ट्रेलिया समेत 12 टीमों को भी आईसीसी करोड़ों रुपये की प्राइज मनी देगी। आइए जानते है कुल प्राइज मनी कितनी है।
T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया समेत ग्रुप स्टेज से बाहर 12 टीमों पर पैसों की बारिश, ICC देगी करोड़ों की इनामी राशि
Table of Contents
T20 WC 2026 Prize Money: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है, और टूर्नामेंट ने शुरुआत से ही कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। पिछली बार जहां यूएसए ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था, वहीं इस बार जिम्बाब्वे ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को ग्रुप स्टेज में मात देकर सुपर-8 की दौड़ से बाहर कर दिया।
ग्रुप स्टेज समाप्त होते-होते कुल 12 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि मैदान पर हार का दर्द जरूर है, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर इन टीमों की झोली खाली नहीं रहेगी। आईसीसी ने इस बार प्राइज मनी में बड़ा इजाफा किया है, जिससे बाहर होने वाली टीमें भी करोड़ों रुपये लेकर घर लौटेंगी।
T20 WC 2026: ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को कितनी मिलेगी रकम?
आईसीसी ने 2024 संस्करण की तुलना में इस बार कुल इनामी राशि में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके तहत ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली हर टीम को कम से कम 2.29 करोड़ रुपये (लगभग 2,50,000 अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। इसके अलावा ग्रुप स्टेज में हर जीत पर लगभग 26 लाख रुपये का बोनस भी दिया जाएगा।

T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया समेत ये 12 टीमें हुईं बाहर
इस बार ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों की सूची में कई बड़े और उभरते क्रिकेट राष्ट्र शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के अलावा अफगानिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका सुपर-8 में जगह नहीं बना सके।

T20 WC 2026: सुपर-8 में पहुंची टीमें और उनकी कमाई
टूर्नामेंट (T20 WC 2026) में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से अब 8 टीमें सुपर-8 चरण में पहुंच चुकी हैं। भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज ने अगले दौर में जगह बनाई है।
सुपर-8 से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को लगभग 7.24 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं उपविजेता को करीब 14.65 करोड़ और विजेता टीम को 27.48 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि मिलेगी।