टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है, जहां साउथ अफ्रीका इकलौती टीम है जिसका कोई बल्लेबाज डक पर आउट नहीं हुआ।
T20 WC 2026: अनचाही लिस्ट में भारत नंबर-1, 8 बार बना शिकार; साउथ अफ्रीका ही बची इकलौती टीम
Table of Contents
T20 WC 2026 records: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे टूर्नामेंट से जुड़े दिलचस्प और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। इस बार 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 8 टीमें सुपर-8 राउंड में जगह बनाने में सफल रही हैं। मैदान पर रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन आंकड़ों की दुनिया में भी कई ऐसे रिकॉर्ड बन रहे हैं, जो टीमों के प्रदर्शन की अलग तस्वीर पेश करते हैं।
इसी बीच एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जिसने क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। यह आंकड़ा बल्लेबाजों के ‘डक’ यानी शून्य पर आउट होने से जुड़ा है और यही आंकड़ा साउथ अफ्रीका को बाकी सभी टीमों से अलग पहचान दिला रहा है, जबकि भारत के लिए यह एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है।
T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका अनचाही रिकॉर्ड से बची
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम की है। वह टूर्नामेंट की इकलौती टीम है, जिसका अब तक कोई भी बल्लेबाज डक पर आउट नहीं हुआ है। बाकी सभी 19 टीमों के बल्लेबाज कम से कम एक बार शून्य पर पवेलियन लौटे हैं।

T20 WC 2026: भारत और इटली के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
दूसरी ओर, टीम इंडिया के लिए यह टूर्नामेंट एक अनचाहा आंकड़ा लेकर आया है। भारत और इटली दोनों टीमों ने अब तक 8-8 डक झेले हैं, जो सभी 20 टीमों में सबसे ज्यादा हैं। यह आंकड़ा भारत की बल्लेबाजी क्रम की अस्थिरता को उजागर करता है, खासकर शुरुआती ओवरों में।

T20 WC 2026: अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म बनी बड़ी वजह
भारत के इस अनचाहे रिकॉर्ड के पीछे सबसे बड़ा कारण ओपनर अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म रही है। अभिषेक टूर्नामेंट में लगातार तीन मैचों अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि वे जल्द ही वापसी करेंगे।