T20 WC 2026 से पहले बांग्लादेश को मिला बड़ा झटका, ICC के बाद अब आयरलैंड ने ठुकरा दी BCB की ये मांग

T20 WC 2026 से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। ICC के बाद अब आयरलैंड ने भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग को ठुकरा दिया है।

iconPublished: 18 Jan 2026, 04:33 PM
iconUpdated: 18 Jan 2026, 04:46 PM

T20 WC 2026, Ireland refused request of BCB: टी20 वर्ल्ड कप-2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं, लेकिन बांग्लादेश अपने मुकाबले भारत में खेलने के लिए तैयार नहीं है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए BCB चाहता है कि उसकी पूरी लीग-स्टेज श्रीलंका में कराई जाए।

इस मांग को लेकर पहले ही BCB को ICC से निराशा मिल चुकी है और अब आयरलैंड से भी उसे झटका लगा है। यानी जिस रास्ते से बांग्लादेश अपने मैचों को भारत से बाहर ले जाना चाहता था, वह लगभग बंद होता दिख रहा है।

T20 WC 2026: ICC के बाद आयरलैंड ने भी दिखाई सख्ती

ICC के इनकार के बाद BCB ने नया प्रस्ताव रखते हुए आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने की मांग की थी, ताकि वह अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल सके। लेकिन इस पर भी उसे सफलता नहीं मिली। क्रिकेट आयरलैंड के एक अधिकारी के हवाले से सामने आए बयान के अनुसार, ICC ने उन्हें साफ तौर पर आश्वस्त किया है कि पहले से तय ग्रुप और शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आयरलैंड ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

Bangladesh started well against Ireland in the third T20I, Bangladesh vs Ireland, 3rd T20I, Chattogram, December 2, 2025

T20 WC 2026: रिश्तों में खटास बनी विवाद की जड़

भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंध हाल के दिनों में तनावपूर्ण रहे हैं। BCCI द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को IPL-2026 से बाहर किए जाने के बाद यह दूरी और बढ़ गई। रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा खरीदे जाने के बाद देश में विरोध हुआ और इसके बाद BCCI ने फ्रेंचाइजी को उन्हें रिलीज करने का निर्देश दिया। इसी पृष्ठभूमि में BCB ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में खेलने से बचने की कोशिश शुरू की, जिसे लेकर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मामला गरमाया हुआ है।

Rishad Hossain derailed the West Indies chase, Bangladesh vs West Indies, 3rd ODI, Dhaka, October 23, 2025

T20 WC 2026: ग्रुप स्टेज का पूरा गणित

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WC 2026) में आयरलैंड को ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उसके साथ श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और ओमान शामिल हैं। इस ग्रुप के सभी मुकाबले कैंडी और कोलंबो में खेले जाएंगे। वहीं बांग्लादेश ग्रुप सी में है, जिसमें वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, नेपाल और इटली मौजूद हैं। इस ग्रुप के मैच कोलकाता और मुंबई में तय हैं।

Read More: IND vs NZ: ड्वेन कॉन्वे के लिए 'काल' बने हर्षित राणा, सीरीज में लगातार तीसरी बार कर डाला ये बड़ा धमाका

WPL 2026 का पहला पड़ाव खत्म, वडोदरा में होने वाले मैचों से पहले जानें पॉइंट्स टेबल पर टीमों की पोजीशन

Rohit-Kohli: NZ के बाद किसके खिलाफ खेलते नजर आएंगे रोहित-कोहली? नीली जर्सी के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार