‘बल्लेबाजी में हम थोड़ा...’ जीत के बावजूद कप्तान सूर्या ने मानी कमी, अगले मैच से पहले सीख जरूरी

IND vs USA: यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में जीत के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव खुश नजर नहीं आए है। मुकाबले के बाद कमी मानते हुए उन्होंने बताया कि टीम के लिए सिख जरुरी है।

iconPublished: 08 Feb 2026, 09:34 AM
iconUpdated: 08 Feb 2026, 09:43 AM

Suryakumar Yadav not happy with the win: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है, जहां टूर्नामेंट के पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए। पहले दिन के तीनों मैचों में एसोसिएट नेशंस ने शानदार प्रदर्शन किया और बड़े उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरी नजर आईं।

इसी कड़ी में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की। शुरुआती झटकों के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आई, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजों के दमदार कमबैक की बदौलत भारत ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद सूर्यकुमार यादव पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे।

जीत के बावजूद खुश नहीं थे Suryakumar Yadav

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 29 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के मुताबिक इस मैच से टीम को अहम सीख मिली है। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने कहा कि बल्लेबाज थोड़ी और स्मार्ट बल्लेबाजी कर सकते थे, ताकि टीम को ऐसे हालात में ज्यादा मजबूत स्थिति में पहुंचाया जा सके।

Suryakumar Yadav used the sweep against spin, India vs USA, Men's T20 World Cup, Group A, Mumbai, February 7, 2026

उन्होंने (Suryakumar Yadav) अपने बयान में कहा “जीत के बाद भी सीख मिलती है। आज हमने सीखा कि हमें थोड़ा और स्मार्ट बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। छोटी-छोटी साझेदारियां बनाकर हम 160 तक पहुंच सकते थे, बजाय इसके कि एक-दो बल्लेबाज अंत तक खेलने की कोशिश करें। लेकिन ठीक है, अब हम आराम से बैठेंगे, अगले मैच से पहले हमारे पास पांच दिन हैं और हम और मजबूत होकर वापसी करेंगे।”

पिच को लेकर भी दिया बड़ा बयान

इस मुकाबले के बाद वानखेड़े की पिच को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “आज की पिच वानखेड़े की आम पिच से थोड़ी अलग थी। सुबह जब हम उठे तो देखा कि धूप नहीं थी। क्यूरेटर और ग्राउंड स्टाफ ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ चीजें उनके नियंत्रण में नहीं होतीं। धूप की कमी के कारण पिच को ठीक से रोल और वॉटरिंग नहीं मिल पाई।”

Image

जीत के साथ शुरू हुआ खिताब बचाव का सफर

भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरी है। अब तक कोई भी टीम टी20 विश्व कप में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव नहीं कर पाई है और न ही मेजबान रहते हुए ट्रॉफी जीत सकी है। टीम इंडिया इसी इतिहास को बदलने के लक्ष्य के साथ टूर्नामेंट में उतरी है। इसी क्रम में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज कर भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

Read More: IND vs USA: यूएसए ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग XI से कटा सैमसन-बुमराह का पत्ता; किसे मिला मौका?

IND vs USA: वानखेड़े में आज खेला जाएगा भारत-यूएसए का मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव

IND vs USA: पावरप्ले में निकली टीम इंडिया की हवा, एक ही ओवर में तीन विकेट गिरे, इस गेंदबाज के खिलाफ किया सरेंडर