T20 WC 2026: तिलक वर्मा की धीमी बल्लेबाजी पर उठे सवाल, कप्तान सूर्यकुमार ने बताई अंदर की रणनीति

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा की धीमी बल्लेबाजी पर उठ रहे सवालों के बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया।

iconPublished: 22 Feb 2026, 12:47 AM
iconUpdated: 22 Feb 2026, 12:54 AM

Suryakumar Yadav on Tilak Varma: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण से पहले टीम इंडिया की तैयारियां अहमदाबाद में जोरों पर हैं। रविवार 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैचों में से एक माना जा रहा है। दोनों टीमें जीत के साथ अभियान आगे बढ़ाने की कोशिश में हैं, लेकिन इस बीच भारतीय बल्लेबाजी क्रम को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

खास तौर पर तिलक वर्मा (Tilak Varma) की धीमी बल्लेबाजी ने क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस का ध्यान खींचा है। टी20 फॉर्मेट में स्वाभाविक रूप से आक्रामक बल्लेबाज माने जाने वाले तिलक का हालिया स्ट्राइक रेट गिरना टीम की रणनीति से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसका खुलासा खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया है।

कप्तान सूर्यकुमार ने खोला रणनीति का राज

सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि तिलक वर्मा (Tilak Varma) की धीमी बल्लेबाजी कमजोरी नहीं, बल्कि टीम प्लान का हिस्सा है। उनके अनुसार, मैच की स्थिति के आधार पर तिलक की भूमिका बदलती रहती है। कप्तान ने बताया कि अगर शुरुआती एक विकेट गिरता है तो तिलक को पावरप्ले में आक्रामक खेलने की छूट होती है। लेकिन दो विकेट जल्दी गिरने की स्थिति में उन्हें संभलकर बल्लेबाजी करनी होती है, साझेदारी बनानी होती है और कम से कम 10वें ओवर तक टिके रहना होता है, ताकि बाद में तेज रन बनाए जा सकें।

Suryakumar Yadav's incredible post-match gesture for Tilak Varma steals the show; India batter's reaction priceless | Cricket

धीमी पिचों पर Tilak Varma ने संघर्ष

तिलक वर्मा (Tilak Varma) आमतौर पर 150 के आसपास के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे हैं, लेकिन हाल के मैचों में धीमी पिचों के कारण उनका स्ट्राइक रेट लगभग 120 तक गिर गया है। हालांकि टीम मैनेजमेंट इसे समस्या की बजाय परिस्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी मान रहा है, क्योंकि ऐसे हालात में विकेट बचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।

Tilak Varma gestures during India's training, India vs Netherlands, Men's T20 World Cup, Ahmedabad, February 17, 2026

आंकड़े बता रहे अलग कहानी

वर्ल्ड कप के पिछले चार मैचों में तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 25, 25, 25 और 31 रन की पारियां खेलते हुए कुल 106 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 120 रहा है और अब तक वह सिर्फ तीन छक्के ही लगा सके हैं। जहां टीम इंडिया के अन्य बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते नजर आए हैं, वहीं तिलक की भूमिका एंकर की रही है, जिसने मध्यक्रम को स्थिरता दी है।

Read More: IND vs SA: हार्दिक पंड्या के शॉट से साथी खिलाड़ी हुआ घायल, सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता