टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा की शानदार पारी के पीछे कप्तान सूर्याकुमार यादव का भरोसा बड़ा कारण रहा। सूर्या ने खुलासा किया कि खराब फॉर्म के बावजूद उन्होंने लगातार प्रोत्साहित किया था।
“तू फाइनल खेलेगा…” सूर्याकुमार यादव का भरोसा बना अभिषेक शर्मा की ताकत, संघर्ष के बीच दिया था बड़ा संदेश
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार खेल दिखाया और 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इस बड़े स्कोर में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा की अहम भूमिका रही, जिन्होंने मुश्किल दौर से निकलकर फाइनल में जबरदस्त वापसी की। अभिषेक ने 21 गेंदों पर ताबड़तोड़ 52 रन बनाकर मैच का रुख ही बदल दिया। अब टीम इंडिया के कप्तान सूर्याकुमार यादव ने खुलासा किया है कि उन्होंने खराब फॉर्म के बावजूद अभिषेक पर पूरा भरोसा बनाए रखा था।
“तू फाइनल खेलेगा…” Suryakumar Yadav ने अभिषेक को दिया था भरोसा
सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि अभिषेक शर्मा लगातार कम स्कोर बना रहे थे, लेकिन उन्हें उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा था। सूर्या ने कहा कि उन्होंने अभिषेक से साफ कहा था कि चाहे वह पूरे टूर्नामेंट में रन न बनाएं, फिर भी फाइनल में वही पारी की शुरुआत करेंगे।

सूर्या (Suryakumar Yadav) ने कहा, “मैंने उससे कहा था कि इस वर्ल्ड कप में 9 मैच हैं। अगर तुम 8 मैचों में जीरो भी बनाओगे, तब भी फाइनल की पहली गेंद तुम ही खेलोगे।” कप्तान का यही भरोसा अभिषेक शर्मा के लिए सबसे बड़ी ताकत बन गया और उन्होंने फाइनल में शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
फाइनल में अभिषेक ने बदला मैच का रुख
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने महज 21 गेंदों पर 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें कई बड़े छक्के और चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 255/5 का बड़ा स्कोर बनाया। इतना बड़ा लक्ष्य सामने होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई और आखिरकार भारत ने 96 रन से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
सूर्या को था अभिषेक की वापसी का पूरा भरोसा
सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि अभिषेक जैसे खिलाड़ी कुछ ही ओवर में मैच का रुख बदल सकते हैं। उन्हें पता था कि एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब अभिषेक अपने असली अंदाज में खेलेंगे और टीम के लिए मैच फिनिश करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि फाइनल से पहले अक्षर पटेल उनके पास बैठे थे और बोले थे कि टीम में दो वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी हैं और आज दोनों जरूर चलेंगे। सूर्या का मानना था कि ऐसे खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना ही कप्तान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।

अक्षर पटेल को ड्रॉप करना मेरी गलती थी: सूर्या
सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टूर्नामेंट के दौरान एक फैसले को अपनी गलती भी माना। उन्होंने बताया कि सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल को टीम से बाहर रखना सही फैसला नहीं था। सूर्या (Suryakumar Yadav) ने कहा कि उस फैसले से अक्षर काफी नाराज थे और उन्हें नाराज होने का पूरा हक था। मैच के बाद उन्होंने खुद अक्षर से माफी मांगी और कहा कि यह टीम के लिए लिया गया फैसला था, लेकिन वह गलत साबित हुआ। अगले दिन दोनों के बीच इस मुद्दे पर खुलकर बातचीत हुई और मामला वहीं खत्म हो गया।
IPL 2026: आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों का कब आएगा शेड्यूल? BCCI ने शेयर किया बड़ा अपडेट