कब से सूर्यकुमार एंड कंपनी कर रही T20 World Cup 2026 को जीतने की तैयारी? तारीख सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

T20 World Cup 2026: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ से पहले बड़ा खुलासा किया है।

iconPublished: 08 Dec 2025, 06:46 PM
iconUpdated: 08 Dec 2025, 06:50 PM

Suryakumar Yadav on T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले एक अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को जीतने की तैयारी भारत ने कब से शुरू किया।

ये ध्यान देने वाली बात है कि भारत और श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी के अधिकार दिए गए हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच 7 फरवरी को होना है, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर सूर्या का बयान

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा। सीरीज से पहले कटक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, "2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी हमने 2024 वर्ल्ड कप खत्म होते ही शुरू कर दी थी। तब से हम नए कॉम्बिनेशन, नए आइडिया आजमा रहे हैं और टीम को उसी विजन के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी कोशिश यही रहती है कि टीम में बहुत ज्यादा बदलाव न हों, ताकि खिलाड़ियों को अपनी भूमिका समझने और उसे निभाने का समय मिल सके।"

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • 9 दिसंबर: पहला टी20 (कटक)
  • 11 दिसंबर: दूसरा टी20 (मुल्लांपुर)
  • 14 दिसंबर: तीसरा टी20 (धर्मशाला)
  • 17 दिसंबर: चौथा टी20 (लखनऊ)
  • 19 दिसंबर: पांचवां टी20 (अहमदाबाद)

T20 World Cup 2026 में भारत का ग्रुप स्टेज शेड्यूल

  • 7 फरवरी 2026: भारत बनाम यूएसए, मुंबई
  • 12 फरवरी 2026: भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली
  • 15 फरवरी 2026: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
  • 18 फरवरी 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, अहमदाबाद
  • Read More Here:

'इस बात को खत्म करें…' स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से तोड़ी शादी, रिश्ता टूटने के बाद लोगों से की खास अपील

WPL 2026: यूपी वारियर्स ने की बड़ी खरीदारी, नीता अंबानी ने चली शातिर चाल! देखें सभी पांच फ्रेंचाइजियों की फुल स्क्वॉड

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?