T20 World Cup 2026 से पहले तिलक वर्मा को मिलेंगे दो मैच, वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर सूर्यकुमार यादव ने दिया अपडेट

T20 World Cup 2026 से पहले तिलक वर्मा मुंबई में दो मैच खेलकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे, जबकि वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पॉजिटिव अपडेट दिया है।

iconPublished: 01 Feb 2026, 10:23 AM
iconUpdated: 01 Feb 2026, 10:30 AM

सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को तेज कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीतकर भारतीय टीम ने साफ संकेत दे दिया है कि वह बड़े टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है। इस सीरीज में जहां टीम का संतुलन और बेंच स्ट्रेंथ मजबूत नजर आई, वहीं चोट से उबर रहे खिलाड़ियों की वापसी पर भी नजर बनी रही।

इसी कड़ी में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद अहम अपडेट साझा किया। उन्होंने साफ किया कि तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस में तेजी से सुधार हो रहा है और दोनों के जल्द टीम से जुड़ने की उम्मीद है।

T20 World Cup: मुंबई में खेलेंगे दो मैच

कप्तान सूर्या ने बताया कि तिलक वर्मा वर्ल्ड कप से पहले मुंबई में दो वार्म-अप मुकाबले खेलेंगे। उनके मुताबिक, “तिलक अच्छा कर रहे हैं। मैंने उनसे बात की है, वह 2 और 4 तारीख को मुंबई में दो मैच खेलेंगे। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग सब शुरू कर चुके हैं। मुझे लगता है कि दो मैच उनकी तैयारियों के लिए काफी होंगे।”

Tilak Varma reached his fifty in 30 balls, India vs South Africa, 5th T20I, Ahmedabad, December 19, 2025

T20 World Cup: वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर राहत की खबर

वॉशिंगटन सुंदर को लेकर भी कप्तान ने सकारात्मक अपडेट दिया। सूर्या ने कहा कि वॉशी ने लगभग अपनी बैटिंग और बॉलिंग शुरू कर दी है और वह भी अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। टीम को उम्मीद है कि सुंदर जल्द ही पूरी तरह फिट होकर टीम इंडिया के विकल्पों को और मजबूत करेंगे।

T20 World Cup: तिलक और सुंदर को क्या हुआ था?

तिलक वर्मा को पिछले महीने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी करानी पड़ी। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान पसली में चोट लग गई थी। दोनों ही खिलाड़ियों की चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन अब हालात तेजी से सुधरते दिख रहे हैं।

Tilak Varma, Varun Chakravarthy and Washington Sundar get together | ESPNcricinfo.com

T20 World Cup: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर की वापसी टीम इंडिया के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। मिडिल ऑर्डर की मजबूती और ऑलराउंड विकल्पों की उपलब्धता भारत की प्लेइंग कॉम्बिनेशन को और धार दे सकती है। अब नजरें इस बात पर होंगी कि ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर लौटकर किस तरह अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित करते हैं।

Read More: T20 World Cup 2026 से पहले पाकिस्तान की नई नौटंकी, किट लॉन्च प्रोग्राम किया कैंसिल; विश्व कप खेलने पर सस्पेंस बरकरार!

T20 WC 2026 से पहले इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, दो बदलावों के साथ खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम; 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हुआ ऐलान