Ishan Kishan: भारत के टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में ईशान किशन का अहम रोल रहा है, लेकिन वर्ल्ड कप के आगाज से कुछ दिन पहले तक वह सीन में कहीं भी नहीं थे।
कैसे सूर्यकुमार यादव के एक फोन कॉल ने बदली ईशान किशन की जिंदगी? स्टार बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा
Table of Contents
Ishan Kishan, T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन खेलेंगे और 300 से ज्यादा रन बनाकर भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे... अगर ऐसा कोई आज से 6 महीने पहले बोलता तो इसपर कोई विश्वास नहीं करता। लेकिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसे मुमकिन करके दिखाया।
भारत के टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में ईशान किशन का अहम रोल रहा है, लेकिन वर्ल्ड कप के आगाज से कुछ दिन पहले तक वह सीन में कहीं भी नहीं थे। अचानक न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी टीम में एंट्री हुई थी। अब ईशान ने भारत के चैंपियन बनने के बाद बड़ा रोज खोला है।
सूर्या के कॉल ने बदली Ishan Kishan की जिंदगी
दरअसल, ईशान किशन ने अपनी वापसी को लेकर कहा, "सूर्या भाई ने मुझे कुछ महीने पहले फोन किया और पूछा कि क्या मैं उनके लिए वर्ल्ड कप जीत सकता हूं? मैंने बदले में उनसे पूछा कि क्या आप मुझ पर भरोसा करेंगे? और उन्होंने 'हां' कहा।"

ये सब फिल्मी सफर जैसा: Ishan Kishan
साथ ही ईशान ने कहा कि उनके लिए यह सफर किसी उतार-चढ़ाव जैसा रहा है। उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, जब मैं टीम से बाहर हुआ था, तब से यहां तक का सफर मेरे लिए बहुत लंबा रहा है। घरेलू क्रिकेट में वापस जाना, फिर वहां से दोबारा नेशनल टीम में जगह बनाना, इस टूर्नामेंट को खेलना और अब वर्ल्ड चैंपियन बनना यह सब किसी फिल्मी सफर जैसा रहा है।
🎥 What a way to get to your maiden T20I century! 💯
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
And look what it means to Ishan Kishan 🙌
Updates ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/adZg0TJTvK
27 साल के इस खिलाड़ी ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमें ऐसे और भी खिताब जीतने चाहिए, क्योंकि ये वो पल हैं जिन्हें मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं भूलूंगा। मैं और मेरी पूरी टीम बहुत खुश है। हम ऐसी जीत बार-बार हासिल करना चाहते हैं।"
Ishan Kishan का विश्व कप में प्रदर्शन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 9 मैचों में 193.29 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए। 33 चौके और 18 छक्के किशन ने विश्व कप के दौरान लगाए। उनके बल्ले से 3 फिफ्टी टी20 वर्ल्ड कप में देखने को मिली।