टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा, पत्नी के गुरु मंत्र से बदली किस्मत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया कि उनकी सफलता में पत्नी के गुरु मंत्र का बड़ा योगदान रहा, जिसने उनके करियर की दिशा बदल दी।

iconPublished: 17 Mar 2026, 11:05 PM
iconUpdated: 17 Mar 2026, 11:11 PM

टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी सफलता के पीछे की कहानी भी साझा की है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया।

सूर्यकुमार यादव का इंटरनेशनल सफर भी उतना ही दिलचस्प रहा है। डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने दुनिया को अपनी काबिलियत दिखा दी थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जल्द ही टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए।

Suryakumar Yadav की पत्नी के गुरु मंत्र ने बदली जिंदगी

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी पत्नी देविशा के योगदान को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनकी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ है। सूर्या ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि 2016 में शादी के बाद जब वह केकेआर के लिए खेल रहे थे, तब सब कुछ आसान लग रहा था। लेकिन 2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद उनकी पत्नी ने उनके खेल और रूटीन को करीब से देखा और उन्हें सुधार के लिए प्रेरित किया।

Suryakumar Yadav and his wife Devisha's travel photos are vacation goals

‘मेरा प्लान क्या है?’—पत्नी ने पूछा बड़ा सवाल

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बताया कि उनकी पत्नी ने उनसे एक अहम सवाल पूछा—“तुम्हारा प्लान क्या है?” उन्होंने कहा कि उनके साथ खेलने वाले कई खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके थे, ऐसे में उन्हें भी अपना अगला लक्ष्य तय करना था।

डाइट और रूटीन में बड़े बदलाव का असर

सूर्या ने बताया कि उन्होंने अपनी डाइट, सोशल लाइफ और रोजमर्रा की आदतों में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने एक सख्त रूटीन अपनाया, जिसमें हफ्ते के दिनों में पूरी तरह प्रोफेशनल फोकस और वीकेंड पर आराम शामिल था।

Congratulations! Suryakumar Yadav and Devisha Shetty Set to Welcome First Child; Read Details For Baby Shower - Oneindia News

पत्नी को दिया सफलता का पूरा श्रेय

सूर्या (Suryakumar Yadav) ने साफ कहा कि उनकी पत्नी ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया और सही दिशा दिखाई। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें यह सलाह दी थी कि क्रिकेट को घर तक न लाएं, जिससे वह मानसिक रूप से संतुलित रह सकें।

सूर्या (Suryakumar Yadav) ने कहा कि उनकी सफलता में उनकी पत्नी का योगदान बेहद अहम है और वह इसका पूरा श्रेय उन्हें देना चाहते हैं। यही संतुलन और मेहनत उन्हें टीम इंडिया तक ले गई और आज वह विश्व कप विजेता कप्तान बन चुके हैं।

Read More: IPL 2026: आईपीएल के बीच में खेली जाएगी टी20 और वनडे सीरीज, किस देश के खिलाफ होगा मुकाबला?

IPL 2026 से पहले RCB और SRH को लगा जोर का झटका, लीग के शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं ये धाकड़ खिलाड़ी

पैट कमिंस नहीं अभिषेक शर्मा संभालेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कमान! IPL 2026 से पहले SRH फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी