सूर्यकुमार यादव ने जीता फैंस का दिल! पिता को खोने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी को लगाया गले, VIDEO वायरल

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का मुकाबला भले ही रोमांचक रहा हो, लेकिन मैच के बाद का एक पल क्रिकेट जगत में यादगार बन गया। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने युवा श्रीलंकाई स्पिनर दुनिथ वेल्लालेज (Dunith Wellalage) को गले लगाया।

iconPublished: 27 Sep 2025, 12:57 PM
iconUpdated: 27 Sep 2025, 01:00 PM

Suryakumar Yadav Hugs Dunith Wellalage: एशिया कप 2025 ट्रॉफी के विजेता का फैसला 28 सितंबर को होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले, 26 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी सुपर-4 मैच खेला गया था। मैच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का अनोखा अंदाज देखने को मिला, जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया।

आपको बता दें कि आखिरी सुपर-4 मैच काफी रोमांचक रहा। मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया। भारत इस सुपर ओवर को जीतने में सफल रहा। इस मैच में फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया के बेहतर प्रदर्शन को प्रदर्शित किया।

Suryakumar Yadav ने जीता फैंस का दिल

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने युवा श्रीलंकाई स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे के साथ एक भावुक पल बिताया। वह दुनिथ के पास गए और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दुनिथ की छाती पर हाथ रखा और कुछ उत्साहवर्धक शब्द कहे। दोनों के बीच लगभग दो मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बार-बार उनका उत्साहवर्धन करते रहे और दुनिथ ने सहमति में सिर हिलाया।

इस दिल को छू लेने वाले पल को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन दिया, “दिस मोमेंट।”

मैच के दौरान दुनिथ वेल्लालागे के पिता का हुआ था निधन

अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच के दौरान श्रीलंका के खिलाड़ी दुनिथ वेल्लालागे को एक दुखद खबर मिली थी। उनके पिता का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उस मैच में मोहम्मद नबी ने उनके ओवर में पांच छक्के लगाए। मैच के बाद श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या खुद उनसे मिलने गए और उन्हें यह खबर दी। इसके बाद दुनिथ अपने देश श्रीलंका लौट गए थे।

IND vs SL हाईलाइट्स

भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला रोमांचक साबित हुआ। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए, जिसमें ओपनर अभिषेक शर्मा ने शानदार 61 रन की पारी खेली। श्रीलंका लक्ष्य का पीछा करते हुए पथुम निस्संका ने शानदार सेंचुरी बनाई। मैच इतना नजदीकी रहा कि यह सुपर ओवर तक गया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 2 रन दिए और सुर्यकुमार यादव ने पहले ही गेंद पर जरूरी रन बनाकर भारत की जीत पक्की कर दी।

Read More Here:

41 साल के इतिहास में पहली बार एशिया कप फाइनल में आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

हारिस रऊफ पर लगेगा फाइन? ‘प्लेन क्रैश जेस्चर’ से भारतीय फैंस को भड़काया, जानें क्या कहती है ICC रूलबुक

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कितने खेले हैं इंटरनेशनल टूर्नामेंट? एशिया कप 2025 स्क्वॉड अनाउंसमेंट से पहले देखें पूरी लिस्ट

Follow Us Google News