T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बीसीसीआई द्वारा बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ानी शुरु कर दी हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे टीम का साथ छोड़कर अपनी पर्सनल गाड़ी से कहीं निकल गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सेमीफाइनल से पहले नियम की उड़ाई धज्जियां? कप्तान सूर्या, पांड्या और शिवम दुबे ने छोड़ा टीम का साथ, जानें पूरा मामला
Table of Contents
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होना है और ये मुकाबला सेमीफाइनल का होने वाला है। सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बीसीसीआई द्वारा बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ानी शुरु कर दी हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे टीम का साथ छोड़कर अपनी पर्सनल गाड़ी से कहीं निकल गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सूर्या-पांड्या और दुबे का वीडियो वायरल
मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी बस में बैठते हैं और सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे अपनी-अपनी कारों में बैठकर घर चले जाते हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी मुंबई में रहते हैं, इसलिए वो टीम होटल में ना रहकर घर चले गए। हालांकि, इन तीनों के इस तरह घर जाने पर फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं।
Suryakumar Yadav, Hardik Pandya, and Shivam Dube live in Mumbai, so they left the team and went to their own homes in their personal cars instead of staying with the team.
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 2, 2026
Is there no rule in BCCI that even if a match is being played in the city where a player lives, he still… pic.twitter.com/tTqDAKv4Mp
T20 World Cup 2026: BCCI पर उठे सवाल?
यहां बड़ा सवाल ये है कि सेमीफाइनल मैच से पहले आखिर सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे क्यों टीम इंडिया का साथ छोड़कर गए? सोशल मीडिया पर फैंस BCCI से सवाल कर रहे हैं आखिरकार इन खिलाड़ियों को इतनी सहूलियत क्यों दी जा रही है? यहां बड़ी बात ये है कि अगर सेमीफाइनल का नतीजा टीम इंडिया के हक में नहीं आया तो फिर इन सभी बातों को कुरेदा जाएगा।
T20 World Cup: क्या है बीसीसीआई के नियम?
BCCI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 और उससे पहले के दौरों के लिए सख्त नियम लागू किए थे, जिसके तहत खिलाड़ियों को 45 दिनों से अधिक के दौरों पर 14 दिन से ज्यादा पत्नियों या गर्लफ्रेंड्स को साथ रखने की अनुमति नहीं है। छोटे टूर पर ये सीमा 7 दिन है, और टीम होटल में उनके रुकने पर भी प्रतिबंध है। हालांकि, इस पूरे विश्व कप के दौरान हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उनके साथ दिखीं और कप्तान सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी भी उनके साथ दिखीं। ऐसे में क्या भारतीय खिलाड़ी बीसीसीआई के नियमों की धज्जियां नहीं उड़ा रहे?
T20 World Cup 2026 में सूर्या-पांड्या का प्रदर्शन
हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में टीम को मैच जरूर जिताए हैं लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में इनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। गेंदबाजी में खासतौर पर हार्दिक पंड्या काफी महंगे साबित हुए हैं। ये खिलाड़ी मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के दे चुका है।

वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव की बात करें तो USA के खिलाफ उन्होंने नाबाद 84 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद सूर्या ने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। उन्होंने तीन बार 30 से ज्यादा रन जरूर बनाए लेकिन वो सेट होने के बाद अपना विकेट फेंककर चले गए।