T20 WC 2026: इस ऐतिहासिक जीत के कुछ ही घंटों बाद एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई जिसमें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के प्रसिद्ध 'हनुमान मंदिर' पहुंचे और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
VIDEO: जीत के बाद कप्तान सूर्या-कोच गंभीर को सबसे पहले याद आए बजरंगबली, विश्व कप ट्रॉफी लेकर पहुंचे हनुमान मंदिर
Table of Contents
T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को टीम इंडिया ने जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारत ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए तो वहीं नया इतिहास भी रच दिया। टीम इंडिया ऐसी पहली टीम बनी तो तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है।
इस ऐतिहासिक जीत (T20 WC 2026) के कुछ ही घंटों बाद एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई जिसमें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के प्रसिद्ध 'हनुमान मंदिर' पहुंचे और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
सूर्या-गंभीर और जय शाह पहुंचे मंदिर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह अहमदाबाद स्थित हनुमान मंदिर में नजर आते हैं। सूर्या ट्रॉफी लेकर दर्शन करने आते हैं। विश्व कप जीत के बाद तीनों ने भगवान हनुमान के चरणों में माथा टेककर देश की सफलता और टीम के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
~Suryakumar Yadav, Gautam Gambhir and Jay Shah visiting the Hanuman Temple with the T20 World Cup trophy after India’s historic victory. ❤️🙏
— BRAINLESS 🧠 (@Brainless629009) March 8, 2026
~A moment of gratitude and celebration after bringing the trophy home. 🏆🇮🇳#IndianCricketTeam #T20WorldCup2026Final #Champions pic.twitter.com/SySRrJrSfh
T20 WC 2026: टीम इंडिया की जयकारा
इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने टीम इंडिया के लिए जयकारे लगाए और खिलाड़ियों को बधाई दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रही है।

T20 WC 2026: भारत ने रचा इतिहास
टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीता था। अब 2026 में कीवी टीम को रौंदकर भारत ने इतिहास रचा है। टीम इंडिया सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है। उनके नाम अब तीन टी20 विश्व कप हो गए हैं।