Suryakumar Yadav Flop: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सिर्फ एशिया कप में ही नहीं बल्कि पूरे साल ही फ्लॉप नजर आए हैं। पिछली 13 पारियों में उनके बल्ले से कोई अर्धशतक नहीं निकला है।
Suryakumar Yadav: सालों से फ्लॉप सूर्यकुमार यादव क्यों हैं भारत के कप्तान? पिछली 13 पारियों से नहीं आया अर्धशतक

Suryakumar Yadav Flop In 2025: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) सिर्फ एशिया कप 2025 में ही फ्लॉप नहीं हुए हैं, बल्कि वह बीत करीब एक साल से लगातार फ्लॉप दिख रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल में संजू की पिछली 13 पारियों को देखा जाए तो उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है।
टी20 इंटरनेशनल में सूर्या का पिछला अर्धशतक 08 नवंबर, 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था जब उन्होंने 75 रनों की पारी खेली थी। आज यानी शुक्रवार (26 सितंबर) को एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में सूर्या 13 गेंदों में 1 चौके की मदद से सिर्फ 12 रन स्कोर करके पवेलियन लौटे।
13 पारियों में सिर्फ 1 बार 15+ का स्कोर
अगर आप सूर्या की पिछली 13 पारियों को और करीब से देखते हैं, तो नजर आएगा कि उन्होंने 12 पारियों में 15 रनों से ज्यादा का स्कोर नहीं बनाया है। सूर्या का 15+ का इकलौता स्कोर एशिया कप में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए लीग स्टेज मुकाबले में आया था जब उन्होंने 47* रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।
सोशल मीडिया पर भी भड़के फैंस
सोशल मीडिया पर फैंस खराब प्रदर्शन के लिए सूर्या की क्लास लगाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि सूर्या ने इस एशिया कप में अब तक 103 पैकेट च्युइंगम खाए और रन सिर्फ 71 बनाए। इसी तरह फैंस ने सूर्या की खिंचाई की।
Suryakumar Yadav this Asia Cup 🤡 #INDvsSL pic.twitter.com/4BjIX7Wtxx
— Homelander DudhWala (@NotHomelander1) September 26, 2025
Abhishek Sharma and Suryakumar yadav #INDvsSL pic.twitter.com/vn3ce8T2yk
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) September 26, 2025
SuryaKumar Yadav hasn’t scored a fifty in his last 13 innings, and in those 13, he hasn’t even touch 15 runs in 12 innings. pic.twitter.com/f3LZ5fJ6DH
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) September 26, 2025
Suryakumar Yadav in 2025 T20Is
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) September 26, 2025
Inngs : 10
Runs : 99
Avg : 12.37
SR : 110.00
🤦 pic.twitter.com/5icnFCXDuX
2025 में अब तक 100 रन पूरे नहीं हुए
गौरतलब है कि 2025 में सूर्यकुमार यादव ने अब तक टी20 इंटरनेशनल के अंदर 100 रन पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने इस साल 11 मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 10 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने सिर्फ 12.37 की औसत और 110.00 के स्ट्राइक रेट से 99 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले कोई अर्धशतक नहीं निकला, लेकिन डक पर 3 बार आउट हुए हैं।