Asia Cup 2025 से पहले भारतीय फैंस के लिए आई खुशखबरी, कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान? जानें पूरी डिटेल

Asia Cup 2025: इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एशिया कप को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 05 Aug 2025, 06:28 PM
iconUpdated: 05 Aug 2025, 11:34 PM

Asia Cup 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद इंडियन फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते दिख सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे के बीच एशिया कप 2025 के शेड्यूल का एलान हो गया था। एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होगा और फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होगा।

Asia Cup 2025 में कौन संभालेगा भारत की कमान?

न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप 2025 में भारत की कमान सूर्यकुमार यादव संभालते दिख सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद जब रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कहा था तो टी20 फॉर्मेट में कमान सूर्यकुमार यादव को दे दी गई थी।

इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा क्योंकि अगले साल 20 टीमें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेंगी। पिछली बार 2023 में एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला गया था क्योंकि उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप होना था।

Asia Cup 2025 में कब होगी भारत-पाक की भिड़ंत

आपको बता दें कि एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें एक ही ग्रुप में हैं। इस बार एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।

एशिया कप 2025 में भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ और तीसरा मुकाबला 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- 'लोग आएंगे और जाएंगे...' ओवल टेस्ट में जीत के बाद ये क्या बोल गए गौतम गंभीर? रोहित-कोहली पर कस रहे तंज!

'नेवर सरेंडर...' ओवल में जीत के बाद दिखा गौतम गंभीर का अनदेखा अंदाज, अंग्रेजों को रौंदने के बाद लिखी दिल की बात

'बोलने से पहले सोचो...' भारत-इंग्लैंड सीरीज के बाद बेन स्टोक्स पर भड़का भारतीय दिग्गज, कोच गंभीर का किया फेवर