सूर्यकुमार यादव जीवनी: आईपीएल रिकॉर्ड, आयु, घर, बच्चे, जर्सी नंबर, करियर आंकड़े, शतक, परिवार, और अनोखी उपलब्धियां

सूर्यकुमार यादव जीवनी में उनके रिकॉर्ड, 360-डिग्री बल्लेबाज़ी और फैंस के साथ खास जुड़ाव की कहानी साफ झलकती है। फैंस उन्हें प्यार से “सूर्य”, “मिस्टर 360”, और “SKY” कहते हैं। वे वर्तमान में भारत की टी20 टीम के कप्तान है।

icon द्वारा Vanshita Jain
iconPublished: 10 Feb 2026, 12:13 PM
iconUpdated: 10 Feb 2026, 03:16 PM

सूर्यकुमार यादव जीवनी में उनके रिकॉर्ड, 360-डिग्री बल्लेबाज़ी और फैंस के साथ खास जुड़ाव की कहानी साफ झलकती है। फैंस उन्हें प्यार से “सूर्य”, “मिस्टर 360”, और “SKY” कहते हैं। वे वर्तमान में भारत की टी20 टीम के कप्तान है।

सूर्यकुमार यादव आयु

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। ऐसे में अगर बात करें सूर्यकुमार यादव आयु की, तो वे वर्तमान में 35 वर्ष के हैं।

उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत वाराणसी में अपने चाचा के मार्गदर्शन में की थी। 10 वर्ष की उम्र में मुंबई आने के बाद उन्होंने अशोक कामत और दिलीप वेंगसरकर की अकादमी से ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस (PCACS), मुंबई से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की थी।

सूर्यकुमार यादव का घर कहां है?

आपकी जानकारी के लिए बताएं कि सूर्यकुमार यादव का घर कहां है, तो उनका घर मुंबई के चेम्बूर में स्थित है और जन्म और पालन‑पोषण मुंबई, महाराष्ट्र में ही हुआ है, जबकि उनके माता पिता उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से संबंध रखते है। उनके परिवार में उनके पिता अशोक कुमार यादव, माँ स्वप्ना यादव और बहन दिनल यादव शामिल हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि सूर्यकुमार यादव कितने भाई हैं, तो उनके कोई भाई नहीं हैं, वह अपने घर के इकलौते लड़के है।

सूर्यकुमार यादव के कितने बच्चे हैं?

सूर्यकुमार यादव की शादी देविशा शेट्टी से 7 जुलाई 2016 को हुई थी और अब तक उनके कोई बच्चे नहीं हैं। वर्तमान में दोनों अपना पूरा समय सूर्या के अंतरराष्ट्रीय करियर और पेट डॉग ‘एंटरटेनमेंट’ के साथ बिताते हैं।

सूर्यकुमार यादव जर्सी नंबर

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

आईपीएल और भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव जर्सी नंबर 63 है। जो वह भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल (मुंबई इंडियंस) दोनों में पहनते हैं। उन्होंने इस जर्सी नंबर के साथ आईपीएल 2023 में अपने करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन किया, वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाकर अपना पहला आईपीएल शतक बनाया था, जिससे उनके पूरे सीजन में रनों की संख्या 600 से अधिक हो गई थी।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जर्सी नंबर 63 पहेन कर, टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया और कई ऐतिहासिक पारियां भी खेलीं थी।

सूर्यकुमार यादव के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े & शतक

सूर्यकुमार यादव के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े & जीवनी

टी20आई क्रिकेट: उन्होंने अब तक खेले गए 104 मैचों की 98 पारियों में 3,030 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 165.48 का रहा है जो विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। इस छोटे फॉर्मेट में उनके नाम 4 शतक और 24 अर्धशतक दर्ज हैं।

वनडे क्रिकेट: उन्होंने 37 मैचों में 773 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 105.02 का रहा है। इस फॉर्मेट में उनके नाम 4 अर्धशतक दर्ज हैं।

टेस्ट क्रिकेट: उन्हें केवल 1 मैच खेलने का मौका मिला है जिसमें उन्होंने 8 रन बनाए हैं। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 40 का रहा है।

आईपीएल क्रिकेट: सूर्यकुमार यादव के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े अब तक आईपीएल करियर में कुल 166 मैच खेलते हुए 4,311 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 35.04 और स्ट्राइक रेट 148.66 का रहा है। आईपीएल में उन्होंने 2 शतक और 29 अर्धशतक जड़े हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 103 रन है।

सूर्यकुमार यादव रिकॉर्ड

प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज: उन्होंने अब तक टी20आई में 6 बार प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया है।

T20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन: उन्होंने साल 2022 में 1164 रन बनाए, जो एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास के सबसे बड़े स्कोर में से एक है।

करियर में सबसे ज्यादा छक्के: उनके नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में 169 छक्के दर्ज हैं।

सबसे तेज 2000 रन: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 56 पारियों में 2000 रन बनाने के मामले में वे दुनिया में चौथे नंबर पर हैं।

करियर में सबसे ज्यादा शतक: टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4 शतक लगाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। वे इस मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं।

लगातार शून्य पर आउट होना: यह एक खराब रिकॉर्ड है जो उनके नाम वनडे में दर्ज हुआ था, जहाँ वे लगातार 3 मैचों में पहली गेंद पर आउट हुए थे।

ICC रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान: वह काफी लंबे समय तक ICC T20I रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज रहे है।

लगातार दो बार 'ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर': ICC ने उन्हें 2022 और 2023 में लगातार दो बार 'साल का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी' चुना, जो उनकी अद्भुत निरंतरता को दर्शाता है।

भारतीय टी20 टीम के स्थायी कप्तान: उनके शानदार प्रदर्शन और खेल की गहरी समझ को देखते हुए उन्हें भारत का पूर्णकालिक टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है।

एशिया कप 2025 में सफल कप्तानी: 2025 एशिया कप में टीम इंडिया का नेतृत्व करते हुए उन्होंने अपनी कप्तानी में पहला बड़ा खिताब जीता।

T20 वर्ल्ड कप 2024 के नायक: भारत को 17 साल बाद T20 विश्व कप जिताने में सूर्या की भूमिका बहुत अहम थी। फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में सीमा रेखा पर उनका वह अद्भुत कैच क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया है, जिसने मैच का पासा पलट दिया था।

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड: मुंबई इंडियंस के लिए 16 मैचों में कुल 717 रन बनाकर उन्होंने सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक कीर्तिमान तोड़ दिया।

सूर्यकुमार यादव शतक कितने लगाए हैं?

सूर्यकुमार यादव जीवनी & आयु

उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में अलग‑अलग फॉर्मेट्स में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अगर हम सूर्यकुमार यादव आंकड़े पर नजर डालें, तो उन्होंने आईपीएल में कुल 2 शतक लगाए हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में उनके नाम चार शतक दर्ज हैं। इस तरह कुल मिलाकर सूर्यकुमार यादव शतक की संख्या टी20 फॉर्मेट में छह हो चुकी है।

हर छक्का, हर रिकॉर्ड, हर खबर Sports Yaari Hindi पर— जुड़े रहिए IPL News, Cricket News, शानदार Photo Gallery, और ट्रेंडिंग Web Stories के लिए।

FAQs

Q: सूर्यकुमार यादव के कितने बच्चे हैं?

Q: सूर्यकुमार यादव कहां का है?

Q: सूर्यकुमार यादव कितने पढ़े हैं?

Q: सूर्यकुमार यादव को कौन सी बीमारी है?

Q: सूर्यकुमार यादव की सैलरी कितनी है?

Q: सूर्यकुमार यादव के टी20 में कितने शतक हैं?