Suryakumar Yadav के घर में गूंजने वाली है किलकारी, मां बनने वाली हैं देविशा शेट्टी; बेबी शावर का VIDEO आया सामने

Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी वाइफ देविशा शेट्टी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में इस कपल का बेबी शावर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 15 Mar 2026, 02:18 PM
iconUpdated: 15 Mar 2026, 02:32 PM

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। सूर्या और उनकी वाइफ देविशा शेट्टी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद सूर्या का अपनी वाइफ देविशा शेट्टी के साथ बेबी शावर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Suryakumar Yadav के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

बेबी शॉवर का जो वीडियो आया है उसमें सूर्या और देविशा एक हॉल में आते दिख रहे हैं। पिछले कई दिनों से देविशा शेट्टी के प्रेग्नेंट होने की चर्चा थी, लेकिन पुष्टि नहीं हुई थी। अब बेबी शॉवर का वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया है कि सूर्या की पत्नी प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में अब सूर्या के घर जल्दी ही नन्हा मेहमान आने वाला है।

देविशा का लुक हुआ वायरल

बेबी शॉवर समारोह में देविशा शेट्टी पारंपरिक अंदाज में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की महाराष्ट्रीयन साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा था। वहीं सूर्यकुमार यादव सफेद रंग के फॉर्मल आउटफिट में दिखाई दिए।

SuryaKumar Yadav और देविशा की लवस्टोरी

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की लव स्टोरी की शुरुआत कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी। अलग-अलग फैमिली बैकग्राउंड से आने के बावजूद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बताया जाता है कि जब सूर्या ने देविशा को प्रपोज किया था, तब उन्होंने फैसला लेने में थोड़ा समय लिया। बाद में उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया और दोनों का रिश्ता आगे बढ़ता गया।

Suryakumar yadav and Devisha Shetty
Suryakumar yadav and Devisha Shetty

कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सूर्यकुमार और देविशा ने साल 2016 में शादी कर ली। यह शादी पारंपरिक साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। उस समय सूर्या इंडियन प्रीमियर लीग और डोमेस्टिक क्रिकेट में अपना नाम बना रहे थे।

Read More: इंतजार हुआ खत्म, मसूरी में शाही शादी में एक-दूसरे के हुए कुलदीप यादव और वंशिका; VIDEO और फोटो हुए वायरल

3 साल में 3 ICC ट्रॉफी के बाद जय शाह का बड़ा बयान, बताया टीम इंडिया का अगला लक्ष्य; ऑस्ट्रेलिया से की तुलना

क्या IPL 2026 होगा एमएस धोनी का आखिरी सीजन? इरफान पठान ने बताई अंदर की बात