Mohammed Shami IPL 2026 Trade: मोहम्मद शमी ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेड किया है।
Mohammed Shami, IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने मोहम्मद शमी को किया ट्रेड, इतने करोड़ों में LSG का बने हिस्सा
Mohammed Shami IPL 2026 Trade: भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) आईपीएल 2026 (IPL 2026) रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए। शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेड किया। बता दें कि शमी 2025 आईपीएल के लिए हुए मेगा ऑक्शन में हैदराबाद के लिए दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।
हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने भारतीय तेज गेंदबाज को 10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। वह इसी कीमत के साथ लखनऊ के साथ जुड़ गए हैं। मौजूदा वक्त में शमी आईपीएल इतिहास के सबसे अनुभवी भारतीय गेंदबाजों में से एक हैं।
Muskuraiye, aap Lucknow mein hain... welcome to the Super Giants family, @MdShami11. #LSG @LucknowIPL pic.twitter.com/u6PWtZB1Cm
— Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) November 15, 2025
अच्छा नहीं था पिछला सीजन (Mohammed Shami)
बता दें कि मोहम्मद शमी के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने सीजन में हैदराबाद के लिए 9 मुकाबले खेले थे। इन मैचों की 9 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने सिर्फ 6 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने 11.23 की इकॉनमी से रन खर्चे थे।

आईपीएल में शमी का अनुभव (Mohammed Shami)
शमी ने 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद वह अगले 4 सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे। फिर अगले 3 सीजन वह पंजाब किंग्स के साथ जुड़े। इसके बाद 2 सीजन (2022 और 23) तक शमी गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे।

2023 में सबसे ज्यादा 28 विकेट लेकर शमी ने पर्पल कैप जीता था। इससे पहले 2022 में शमी ने 20 विकेट लेकर गुजरात को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था। वहीं इंजरी के चलते उन्होंने 2024 का सीजन मिस किया था।
मोहम्मद शमी का आईपीएल करियर (Mohammed Shami)
बात करें शमी के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने 119 मैच खेल लिए हैं। इन मैचों की 119 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 28.18 की औसत से 133 विकेट चटका लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट फिगर 4/11 का रहा। वहीं शमी की इकॉनमी 8.63 की रही।
Read more: IPL 2026: रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की ट्रेड डील कंफर्म, रिटेंशन से पहले हुई आधिकारिक पुष्टि