मुंबई इंडियंस से हार के वावजूद भी सुनील नारायण ने रचा इतिहास, कायरन पोलार्ड को पछाड़ कर बने नंबर 1

मुंबई इंडियंस से हार के बावजूद सुनील नारायण ने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बनकर कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

iconPublished: 30 Mar 2026, 12:16 AM
iconUpdated: 30 Mar 2026, 12:26 AM

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। टीम के अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नारायण ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। वहीं, केकेआर की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही सुनील नारायण ने आईपीएल इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया और विदेशी खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए।

Sunil Narine बने सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के दिग्गज सुनील नारायण (Sunil Narine) ने इस मुकाबले में उतरते ही आईपीएल में अपना 190वां मैच खेला। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 189 मैच दर्ज थे। सुनील नारायण लंबे समय से कोलकाता नाइट राइडर्स का अहम हिस्सा रहे हैं और टीम को खिताब जिताने में भी बड़ी भूमिका निभा चुके हैं।

Image

इस सूची में दिग्गजों के नाम शामिल

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों की सूची में सुनील नारायण (Sunil Narine) के बाद कायरन पोलार्ड दूसरे स्थान पर हैं। वहीं तीसरे स्थान पर एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर संयुक्त रूप से मौजूद हैं, जिन्होंने 184-184 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा ड्वेन ब्रावो भी इस सूची में शामिल हैं, जिनके नाम 161 मैच दर्ज हैं।

200 विकेट के करीब पहुंचे सुनील नारायण

सुनील नारायण (Sunil Narine) का आईपीएल करियर गेंद और बल्ले दोनों से शानदार रहा है। गेंदबाजी में उन्होंने अब तक 192 विकेट हासिल किए हैं और वह 200 विकेट के आंकड़े से सिर्फ 8 कदम दूर हैं। ऐसे में इस सीजन वह यह बड़ा मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। उनकी किफायती गेंदबाजी हमेशा टीम के लिए मैच जिताने वाली साबित हुई है।

Image

बल्लेबाजी में भी दिया अहम योगदान

गेंदबाजी के अलावा सुनील नारायण (Sunil Narine) ने बल्लेबाजी में भी टीम के लिए उपयोगी पारियां खेली हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 1780 रन बनाए हैं और कई मौकों पर तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूती दी है। उनकी ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से वह केकेआर के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं।