जिम्बाब्वे से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा बदलाव, करो या मरो मुकाबले में हुई वर्ल्ड चैंपियन की एंट्री

ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया टीम में विश्व विजेता खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की एंट्री हुई है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 16 Feb 2026, 04:04 PM
iconUpdated: 16 Feb 2026, 04:29 PM

SL vs AUS, Steve Smith: दुनिया की सबसे खूंखार टीम कही जाने वाली ऑस्ट्रेलिया का हाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुरा हो चुका है। जिम्बाब्वे ने उलटफेर कर ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति कर दी है।

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। मार्श को आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी जिसके चलते वो शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए और अब ये खिलाड़ी टूर्नामेंट से ही बाहर हो गया है।

Steve Smith की हुई एंट्री

बड़ी खबर ये है कि मिचेल मार्श की जगह स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जगह मिल गई है। स्टीव स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अहम मैच में खेलने वाले हैं। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को वैसे टेस्ट का बड़ा बल्लेबाज माना जाता है लेकिन ये खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में भी कमाल है। टी20 में इस खिलाड़ी की फॉर्म भी शानदार चल रही है।

Steve Smith का टी20 प्रदर्शन

स्टीव स्मिथ ने बिग बैश में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए कमाल प्रदर्शन किया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 59.8 की औसत से 299 रन बनाए थे। बड़ी बात ये है कि उनका स्ट्राइक रेट 167.97 रहा जो कि उनके करियर स्ट्राइक रेट से काफी ज्यादा है। स्मिथ ने बिग बैश में 6 मैचों में 2 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया।

Steve Smith
Steve Smith

स्टीव स्मिथ की बात करें तो टी20 क्रिकेट में उन्हें 272 मैचों का अनुभव है। ये खिलाड़ी 6242 रन बना चुका है, जिसमें उनका औसत 32.68 है। स्मिथ ने टी20 में 5 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं। प्रोफेशनल क्रिकेट में स्टीव स्मिथ के नाम 74 शतक हैं।

SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ी चुनौती

ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप में बदलाव के साथ उतर सकती है। श्रीलंका की टीम टॉप पर है क्योंकि टीम ने 2 में से दोनों मैच में जीत दर्ज की है। लगातार दो मैच जीतकर जिम्बाब्वे भी ऑस्ट्रेलिया से आगे है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में हार जाती है तो सुपर-8 से बाहर हो जाएगी। श्रीलंकाई टीम को घर में मात देना ऑस्ट्रेलिया के लिए चैलेंजिंग हो सकता है।

Read More: No look सिक्स के बाद पांड्या ने दिखाया नो लुक विकेट का जलवा, साहिबजादा को आउट करने के बाद हार्दिक का स्वैग वाला सेलिब्रेशन VIDEO वायरल

IND vs PAK: सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान को फिर से धोया, पड़ोसी मुल्क के फैंस ने गुस्से में फिर से तोड़ी गई टीवी; VIDEO

बापू का जादू... अक्षर पटेल की एक गेंद से खत्म होगा बाबर आजम का करियर! पाकिस्तान की प्लेइंग XI से हो सकते हैं बाहर?