‘विराट कोहली हमेशा....’ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के डायरेक्टर ने आईपीएल 2026 से पहले दिया बड़ा बयान

IPL 2026 से पहले RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने विराट कोहली को टीम का स्थायी आइकन और हीरो बताया। उन्होंने कोहली की 18 साल की निरंतरता की सराहना की।

iconPublished: 03 Mar 2026, 12:27 AM
iconUpdated: 03 Mar 2026, 12:54 AM

RCB Director on Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अगर किसी खिलाड़ी का नाम किसी एक फ्रेंचाइजी से सबसे गहराई से जुड़ा है, तो वह विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिश्ता है। IPL डेब्यू से लेकर अब तक कोहली सिर्फ RCB की जर्सी में नजर आए हैं और उन्होंने अपने प्रदर्शन, नेतृत्व और जुनून से इस टीम की पहचान गढ़ी है।

IPL 2026 से पहले RCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने विराट कोहली (Virat Kohli) की विरासत और टीम में उनकी भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। बोबाट ने न सिर्फ कोहली की 18 साल लंबी यात्रा को सलाम किया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि फ्रेंचाइजी के लिए उनका महत्व कभी कम नहीं होगा।

आरसीबी के डायरेक्टर ने दिया Virat Kohli को लेकर बड़ा बयान

RCB पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मो बोबाट ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) हमेशा टीम के आइकन और हीरो रहेंगे और यह स्थिति कभी नहीं बदलेगी। उन्होंने कोहली के रिकॉर्ड को “अविश्वसनीय” बताते हुए कहा कि 18 साल तक एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलना और लगातार प्रदर्शन करना बेहद दुर्लभ है।

IPL 2022 RCB vs CSK: Virat Kohli Becomes Only Batter in IPL to face 5000 Delvieries | News News - News18

बोबाट ने याद करते हुए कहा कि पिछले सीजन वह कोहली (Virat Kohli) के आंकड़े देख रहे थे, जब वह करीब 9000 रन के आंकड़े के करीब पहुंच चुके थे वह भी सिर्फ एक टीम के लिए खेलते हुए। उन्होंने कहा कि हर सीजन औसतन 500 रन बनाना और इतने लंबे समय तक इस स्तर को बनाए रखना किसी भी खिलाड़ी के लिए असाधारण उपलब्धि है।

‘वह सिर्फ खिलाड़ी नहीं, फ्रेंचाइजी की पहचान हैं’

बोबाट के अनुसार, कई खिलाड़ी एक सीजन में 500 रन बनाकर संतुष्ट हो जाते हैं, लेकिन कोहली (Virat Kohli) ने 18 साल तक इस स्तर को बनाए रखा। यह निरंतरता ही उन्हें महान बनाती है। उन्होंने कहा कि कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि RCB की संस्कृति, पहचान और फैंस की भावनाओं का केंद्र हैं। उनके बिना फ्रेंचाइजी की कहानी अधूरी मानी जाएगी।

IPL 2025: Cricket fortunate to witness final flourish of Virat Kohli's glorious career | The National

लगातार दूसरा खिताब जीतने पर RCB की नजर

IPL 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में खिताब जीतने के बाद RCB अब IPL 2026 में लगातार दूसरा खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। बोबाट ने स्पष्ट किया कि टीम ‘डिफेंडिंग चैंपियन’ वाली मानसिकता के साथ नहीं खेलेगी। उन्होंने कहा कि RCB बचाव करने नहीं, बल्कि नया इतिहास रचने मैदान में उतरेगी। टीम आक्रामक क्रिकेट खेलेगी और दो लगातार खिताब जीतने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेगी।

Read More: Team India: सुपर-8 में प्रचंड जीत के बाद सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत? कब और कहां होगी इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

'कई बार खुद पर शक हुआ...' महाजीत के बाद भावुक हुए संजू सैमसन, बताया कैसे बुरे वक्त में अपने खेल पर किया काम?

Team India: BCCI ने किया वनडे और टेस्ट सीरीज का ऐलान, इस दिन से एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा