Asia Cup 2025 के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड रिलीज, धोनी के धुरंधर को मिली जगह; किसे सौंपी कप्तानी?

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड का एलान किया है। इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी के भरोसेमंद गेंदबाज को भी शामिल किया गया है।

iconPublished: 28 Aug 2025, 08:30 PM
iconUpdated: 28 Aug 2025, 08:37 PM

Srilanka Squad for Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, क्योंकि इस टूर्नामेंट की उलटी गिनती अब शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर से आगाज होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीमें अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में श्रीलंका ने भी एशिया कप 2025 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 28 अगस्त को स्क्वाड का ऐलान किया, जिसमें चरित असलंका को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के भरोसेमंद गेंदबाज महेश तीक्षाना को भी इस स्क्वाड में शामिल किया गया है।

Asia Cup 2025: श्रीलंका ने किया स्क्वाड का एलान

पिछली बार टी20 फॉर्मेट में एशिया कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम ने इस बार भी अपने अभियान के लिए स्क्वाड घोषित कर दिया है। टीम की कमान चरित असलंका के हाथों में सौंपी गई है, जिन्हें पिछले प्रदर्शन को दोहराने की जिम्मेदारी मिली है। श्रीलंका ने टूर्नामेंट के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड चुना है। महेश थीक्षेना, जो इन दिनों आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, उन्हें भी टीम में जगह दी गई है।

Maheesh Theekshana picked 2 for 37 off his four overs, Sri Lanka vs Bangladesh, 1st T20I, Pallekele, July 10, 2025

Asia Cup 2025: श्रीलंका ग्रुप बी में मौजूद

एशिया कप 2025 में श्रीलंका ग्रुप बी का हिस्सा है, जहां उनके साथ बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें भी शामिल हैं। श्रीलंका को परंपरागत रूप से इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जाता है, लेकिन उनका हालिया फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Charith Asalanka celebrate a 2-0 victory, Sri Lanka vs Australia, 2nd ODI, Colombo, February 14, 2025

पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रीलंका को हार झेलनी पड़ी थी। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन खास प्रभावी नहीं रहा। अब टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलकर एशिया कप की तैयारी में जुटेगी और उनके खिलाफ प्रदर्शन से फॉर्म का पता लगेगा।

Asia Cup 2025 के लिए श्रीलंका स्क्वॉड

चरित असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना

Read More: Asia Cup 2025 में इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती है भारतीय स्क्वॉड में जगह, एक जगह के लिए 4 खिलाड़ियों में होगी रेस

Follow Us Google News