Akshu Fernando: श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी का निधन, 34 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Akshu Fernando Dies: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अक्षु फर्नांडो का 34 साल की उम्र में निधन हो गया। कोमा से 7 साल की लड़ाई के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।

iconPublished: 30 Dec 2025, 08:13 PM
iconUpdated: 30 Dec 2025, 08:27 PM

Akshu Fernando Dies: क्रिकेट जगत में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी अक्षु फर्नांडो (Akshu Fernando) के निधन की खबर सामने आई। 7 साल कोमा में रहने के बाद उन्होंने 30 दिसंबर (मंगलवार) को दुनिया को अलविदा कहा। पूर्व श्रीलंकाई ऑलराउंडर की उम्र महज 34 साल थी।

बता दें कि 2018 में हुए एक रेल हादसे के बाद वह कोमा में चले गए थे। श्रीलंका के माउंट लाविनिया बीच के पास एक असुरक्षित रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश करते समय अक्षु फर्नांडो एक ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इस घटना के वक्त उनकी उम्र करीब 27 साल थी। वह ट्रेनिंग से वापस लौट रहे थे।

हादसे से कुछ दिन पहले खेला था मैच (Akshu Fernando)

हादसे में अक्षु फर्नांडो गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनके शरीर में काफी फ्रैक्चर हुए थे और काफी चोट आई थी। इसके बाद वह चिकित्सा देखभाल के तहत रहे। गौर करने वाली बात यह है कि फर्नांडो ने हादसे से कुछ दिन पहले प्रतिस्पर्धी मैच खेला था।

Akshu Fernando

श्रीलंका अंडर-19 टीम का हिस्सा (Akshu Fernando)

जनवरी 2010 में अक्षु फर्नांडो को न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेले गए 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम में चुना गया था। उन्होंने टूर्नामेंट में कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जिताऊ पारियां खेली और अपनी सिलेक्शन को सही साबित किया था।

Akshu Fernando

अक्षु फर्नांडो का करियर

बात करें अक्षु फर्नांडो के करियर की, तो उन्होंने 39 फर्स्ट क्लास, 25 लिस्ट-ए और 19 टी20 मुकाबले खेले। फर्स्ट क्लास की 58 पारियों में उन्होंने 23.19 की औसत से 1067 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 23 पारियों में 11 विकेट लिए।

इसके अलावा लिस्ट-ए की 20 पारियों में उन्होंने 19.86 की औसत से 298 रन स्कोर किए, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल रहा और 17 पारियों में 7 विकेट चटकाए। बाकी टी20 की 18 पारियों में 200 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 10 पारियों में 7 विकेट अपने खाते में डाले।

Read more: रोहित-कोहली नहीं, इस युवा खिलाड़ी को आर अश्विन ने बताया साल का सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर

सिर्फ 42 दिनों के लिए श्रीलंका टीम से जुड़े लसिथ मलिंगा, बोर्ड ने सौंपी ये जिम्मेदारी

Shaheen Afridi: बिग बैश लीग में अपमान के बाद अचानक पाकिस्तान लौटे शाहीन अफरीदी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी चिंता